नगर परिषद अध्यक्ष पर लगा आरोप… अपने प्लॉट की कीमत बढ़ाने का खेल?

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

नगर परिषद अध्यक्ष पर लगा आरोप… अपने प्लॉट की कीमत बढ़ाने का खेल?

डिंडोरी/शैलेश नामदेव/खबर डिजिटल/ डिंडोरी नगर परिषद में पद के दुरुपयोग की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है। पूरा मामला वार्ड क्रमांक 12 पुरानी डिंडोरी का है आरोप है कि नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अशोक सारस ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकारी खजाने को 17 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। उन्होंने एक ऐसी जगह पर सीसी सड़क बनवा दी, जिसका सार्वजनिक उपयोग न के बराबर है।

ये है आरोप
आरोप के अनुसार वार्ड क्रमांक 12 पुरानी डिंडोरी में खसरा नंबर 374 /12 की जमीन पर सरकारी अनुमति के बगैर ही अवैध प्लाट काटे गए और बताया जा रहा है कि इस जमीन की कीमत बढ़ाने के लिए और खरीदारों को आकर्षित करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता अशोक सारस ने अपने प्रभाव और पद का इस्तेमाल किया है। आश्चर्य की बात यह है कि इस अवैध कॉलोनी में नगर परिषद के ही एक उप यंत्री ने भी एक प्लाट लिया हैं।

'कायाकल्प योजना' के तहत निर्माण
जैसे ही साहब का घर बनकर तैयार हुआ परिषद ने नियम को को ताक पर रखकर सिर्फ एक दो घरों के लिए 'कायाकल्प योजना' के तहत 17 लाख रुपये की भारी भरकम रकम से सीसी रोड स्वीकृत कर दी। स्थानीय निवासी और वार्ड पार्षदों का आरोप है कि जहां शहर में कई मुख्य सड़क, गलियां अभी भी जर्जर हालत में है जहां मरम्मत और देखरेख की जरूरत है उन मार्गों को सुधारने की बजाय महज केवल एक दो घरों तक पहुंचने के लिए भारी भरकम राशि खर्च करके सीसी रोड़ बना दी गई। जिसमें उप यंत्री का मकान भी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-tribal-religion-code-demand-umang-singhar/
https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-municipal-chairmen-financial-powers-risk/

नेता प्रतिपक्ष ने की मांग
नगर परिषद के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष ज्योतिरादित्य भलावी ने मांग की है की खसरा नंबर 374 की विस्तृत जांच की जाए। खसरा किसके नाम से दर्ज है। राजस्व रिकॉर्ड में इस जमीन के सैकड़ो बाटांकन हो चुके हैं। आरोप है कि कई प्लाटों को यहां पर औने-पौने भाव में वितरित किए गए ताकि आने वाले समय में होने वाले भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला जा सके। सरकारी बजट को रसूखदारों और दिग्गजों को फायदा पहुंचाने के लिए निजी निवेश की तरह उपयोग में लाया गया है।

कलेक्टर ने किया सीएमओ से जवाब तलब
कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी से जबाव मांगा है। सीएमओ ने माना है कि अनु उपयोगी और खाली जमीन पर सरकारी धन का दुरुपयोग कर के सड़क बनाई गई है। उपयंत्री और जोन प्रभारी शिवराज बघेल को भी कारण बताओं नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा है। इसको लेकर तीन दिवस मे संतोषजनक उत्तर नहीं दिये जाने पर सीएमओ ने अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी उपयंत्री को दी है। और पूछा है कि आखिर किस आधार पर इस कार्य का चुनाव किया गया, इस कार्य की स्वीकृति किसने दी और भुगतान का औचित्य क्या था। वार्ड निवासियों का कहना है कि इस कार्य जांच कराई जाये, और जो भी दोषी हो उस पर उचित कार्रवाई की जाए। अन्यथा उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-banana-farmers-hit-iran-israel-war-hormuz-strait-export-crisis/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री 9 नवंबर को गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

about 6 hours ago

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

about 9 hours ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 12 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 12 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 13 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

नगर परिषद अध्यक्ष पर लगा आरोप… अपने प्लॉट की कीमत बढ़ाने का खेल? | Khabar Digital | Khabar Digital