मनोरंजन•

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल का समन, आज पेश नहीं हुए तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

S
Shiv Sharan

2 बार पढ़ा गया

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल का समन, आज पेश नहीं हुए तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Honey singh: सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दिल्ली में एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें समन जारी किया है। हनी सिंह को 16 अक्टूबर यानी आज जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी उन्हें तीन बार समन भेजा जा चुका है, लेकिन वह विदेश में होने का हवाला देकर पेश नहीं हुए। इस बार हनी सिंह ने 22 अक्टूबर तक का समय मांगा था, लेकिन अधिकारियों ने उनकी मांग खारिज कर दी और आज ही पेश होने को कहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला दिल्ली में हुए हनी सिंह के एक कॉन्सर्ट से जुड़ा है। कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें सिंगर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते नजर आए थे। वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ता ने महाराष्ट्र साइबर सेल से संपर्क कर हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसी शिकायत के आधार पर साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

Honey singh: पहले भी तीन बार भेजा जा चुका है समन

अधिकारियों के मुताबिक, हनी सिंह को इससे पहले भी पूछताछ के लिए तीन बार समन जारी किया गया था। उन्हें 5 अक्टूबर को मुंबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित महाराष्ट्र साइबर सेल के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे। बताया गया कि उन्होंने विदेश में होने का हवाला देते हुए और समय मांगा था।

इसके बाद 14 अक्टूबर को उन्हें चौथा समन जारी किया गया, जिसमें 16 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया गया। हनी सिंह ने एक बार फिर पेशी के लिए 22 अक्टूबर तक का समय मांगा, लेकिन जांच अधिकारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अगर वह आज भी पेश नहीं होते हैं तो महाराष्ट्र साइबर सेल उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, इस संबंध में आगे की कार्रवाई जांच एजेंसी के फैसले पर निर्भर करेगी।

पहले भी विवादों में रह चुके हैं हनी सिंह

Honey singh: हनी सिंह इससे पहले भी अपने गानों और बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। मई 2025 में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक परफॉर्मेंस के दौरान उनके एक गाने को लेकर विवाद हुआ था।

इसके अलावा, विवादित गाने 'वॉल्यूम 1' को लेकर भी मामला दिल्ली हाई कोर्ट तक पहुंचा था। हिंदू शक्ति दल नाम के संगठन की याचिका के बाद इस मामले में अदालत ने 2 अप्रैल को केंद्र सरकार को सोशल मीडिया और शेयरिंग प्लेटफॉर्म से संबंधित यूआरएल हटाने के निर्देश दिए थे।

फिलहाल, दिल्ली कॉन्सर्ट में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल की जांच जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि हनी सिंह आज पूछताछ के लिए पेश होते हैं या उनके खिलाफ आगे कोई कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें: CJP के प्रदर्शन से पहले हाईकोर्ट पहुंचे कनॉट प्लेस के दुकानदार, दिल्ली पुलिस ने कही ये बात

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी