MP IPS Allotment: बड़ी खबर, मध्यप्रदेश को मिले 11 IPS पद

V
Vijay Pal

0 बार पढ़ा गया

MP IPS Allotment: बड़ी खबर, मध्यप्रदेश को मिले 11 IPS पद

IPS Cadre Allotment: सिविल सेवा परीक्षा-2024 के आधार पर देश को मिलने वाले नए IPS अधिकारियों के राज्यों के कैडर आवंटन की आधिकारिक सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी कर दी है। इस बार देश भर में कुल 147 आईपीएस पदों का अलॉटमेंट अलग-अलग राज्यों के लिए किया गया है।

एमपी को मिले 11 IPS पद

जारी सूची में मध्य प्रदेश को 11 नए आईपीएस अधिकारी मिलने जा रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ प्रशासनिक हलकों के लिए एक हैरान करने वाली खबर है। इस पूरे आवंटन में छत्तीसगढ़ को एक भी आईपीएस पद आवंटित नहीं किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश को भी कोई पद नहीं मिला है।

छत्तीसगढ़ को क्यों नही मिला?

इस सूची में छत्तीसगढ़ का खाता न खुलने के पीछे कोई राजनैतिक कारण नहीं, बल्कि पूरी तरह से तकनीकी और सेवा-निवृत्ति से जुड़ा गणित है। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक, आगामी एक वर्ष तक राज्य कैडर का कोई भी आईपीएस अधिकारी रिटायर नहीं होने जा रहा है। जब कोई पद खाली ही नहीं हो रहा था, तो छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार को नए पदों के लिए कोई मांग नहीं भेजी। यही कारण है कि कैडर आवंटन में राज्य को कोई नया अधिकारी नहीं मिला।

छत्तीसगढ़ की वर्तमान स्थिति?

छत्तीसगढ़ में इस समय आईपीएस के कुल 153 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 31 पद केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिजर्व रखे गए हैं। वर्तमान में सूबे के करीब 11 से 12 अधिकारी ही दिल्ली या अन्य केंद्रीय एजेंसियों में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि बाकी सभी अधिकारी राज्य में ही तैनात हैं।

किस राज्य की चमकी किस्मत?

केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार, देश भर के 147 पदों में से 74 पद अनारक्षित हैं। इसके अलावा 41 पद ओबीसी, 22 पद एससी और 10 पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं।

किस राज्य को मिले कितने पद?

पश्चिम बंगाल : 15 पद
आंध्र प्रदेश : 14 पद
उत्तर प्रदेश : 12 पद
मध्य प्रदेश : 11 पद
असम-मेघालय : 11 पद
महाराष्ट्र : 10 पद
राजस्थान : 09 पद
बिहार/ओडिशा : 08-08 पद
छत्तीसगढ़/हिमाचल : 00 पद

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री 9 नवंबर को गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

about 6 hours ago

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

about 9 hours ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 12 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 12 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 13 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

MP IPS Allotment: बड़ी खबर, मध्यप्रदेश को मिले 11 IPS पद | Khabar Digital | Khabar Digital