बच्चों के पोषण पर उठे गंभीर सवाल, आंगनवाड़ी की कार्यप्रणाली और जांच दोनों पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बच्चों के पोषण पर उठे गंभीर सवाल, आंगनवाड़ी की कार्यप्रणाली और जांच दोनों पर ग्रामीणों ने खड़े किए सवाल

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द के आंगनवाड़ी एवं मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों में कथित अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि केंद्रों के संचालन में लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है, जिससे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मामले में पहले की गई जांच पर भी सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने अब निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि आंगनवाड़ी केंद्र निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं। आरोप है कि कई दिनों तक बच्चों को भोजन उपलब्ध नहीं कराया गया, जबकि भोजन मिलने पर भी शासन द्वारा तय मेन्यू के अनुसार पौष्टिक आहार देने के बजाय निम्न गुणवत्ता का भोजन परोसा गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बच्चों को केवल सूखे आम के टुकड़े (अमकरिया) डालकर भोजन दिया गया, जो पोषण मानकों के अनुरूप नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि इन अनियमितताओं की जानकारी पहले भी प्रशासन और संबंधित विभाग को दी गई थी। मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने के बाद विभागीय जांच तो कराई गई, लेकिन जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर ही सवाल खड़े हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान वास्तविक हितग्राहियों और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज करने के बजाय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के रिश्तेदारों और परिचितों के बयान लिए गए, जिससे पूरी जांच की विश्वसनीयता संदेह के घेरे में आ गई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ ही बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि पूर्व में हुई जांच की समीक्षा कर वास्तविक हितग्राहियों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जाएं तथा यदि अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों के भविष्य और उनके पोषण से जुड़ी योजनाओं का उद्देश्य प्रभावित होगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर डिंडौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि विभाग अपना पक्ष प्रस्तुत करता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री 9 नवंबर को गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

about 6 hours ago

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

about 9 hours ago

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 12 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 12 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 13 hours ago

और पढ़ें

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद
मध्यप्रदेश

उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने दीपावली पर चलाई पान की दुकान ... पुराने दिनों को किया याद

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी की हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट