Monthly Archives: May, 2026

MP Rajya Sabha: कागजों पर कांग्रेस मजबूत, लेकिन पर्दे के पीछे BJP का बड़ा गेम शुरू?
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. अब तक आसान माने जा रहे चुनाव में कांग्रेस की एक महिला विधायक के रुख ने नया मोड़ ला दिया है. भाजपा तीसरी सीट के लिए भी रणनीति बनाने में जुट गई है और क्रॉस वोटिंग, नाराज विधायकों व छोटे दलों के समर्थन जैसे समीकरणों पर नजर रख रही है. वहीं कांग्रेस अपनी एकमात्र संभावित सीट सुरक्षित रखने के लिए सतर्क हो गई है.

पेट्रोल-डीजल ने फिर दिया झटका, MP में पेट्रोल 115 रुपए पार, डीजल ने छुआ 100 का आंकड़ा
मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी हुई है. 25 मई को पेट्रोल 2.61 रुपए और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया. कई शहरों में पेट्रोल 115 रुपए के करीब पहुंच गया है, जबकि डीजल 100 रुपए पार निकल चुका है. ईरान-अमेरिका तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है. लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम लोगों, परिवहन और रोजमर्रा की चीजों पर पड़ने लगा है.

2028 चुनाव में भी कांग्रेस का रास्ता रोकने की तैयारी में BJP, ढाई साल पहले से शुरू की बड़ी रणनीति
मध्य प्रदेश में भाजपा ने 2028 विधानसभा चुनाव और आने वाले नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से चुनावी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी ने निगम-मंडलों में नियुक्त नेताओं को बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क और संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है.






