किराया नहीं मिला तो मकान मालिक ने दफ्तर पर जड़ा ताला, फाइलें अंदर बंद

B
Business Desk

0 बार पढ़ा गया

किराया नहीं मिला तो मकान मालिक ने दफ्तर पर जड़ा ताला, फाइलें अंदर बंद

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, बजाग तहसील मुख्यालय में किराए के मकान में चल रहे जल संसाधन विभाग के दफ्तर पर मकान मालिक ने ताला जड़ दिया है। एक साल से किराया न मिलने के कारण मकान मालिक ने ये कदम उठाया है। खास बात यह है कि पिछला किराया चुकायें बगैर ही विभाग एक महीने पहले ही दफ्तर खाली कर तहसील भवन में चला गया। अब जरूरी सरकारी फाइलें और सामान उसी बंद भवन में फंसे हैं।

जानकारी के अनुसार जल संसाधन विभाग का अनुविभागीय कार्यालय साल 2016 से बजाग में एक निजी भवन में चल रहा था। विभाग और मकान मालिक के बीच किराए का करार था। मकान मालिक का आरोप है कि पिछले एक साल से विभाग ने किराया नहीं दिया। कई बार किराया मांगने पर भी भुगतान नहीं हुआ।

करीब एक महीने पहले विभाग ने अपना दफ्तर इस निजी भवन से हटाकर तहसील कार्यालय के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया। मकान मालिक का कहना है कि विभाग ने भवन तो खाली कर दिया, पर एक साल का बकाया किराया अब तक नहीं दिया। इसी से नाराज होकर उन्होंने भवन के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया हैं।

मकान मालिक ने बताया कि भवन के अंदर अब भी विभाग की कई जरूरी फाइलें, रजिस्टर और सरकारी सामान रखा हुआ है। विभाग ने जल्दबाजी में दफ्तर शिफ्ट कर लिया ।अब ताला लगने से विभाग उन दस्तावेजों को नहीं निकाल पा रहा है। मकान मालिक ने इस मामले की शिकायत विभाग के बड़े अधिकारियों से भी की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई ।

इधर तहसील भवन के जिस कमरे में जल संसाधन विभाग का नया दफ्तर खोला गया है, वहां भी हालत ठीक नहीं है। कमरे में लगा पंखा खराब है। गर्मी में कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। साथ ही एसडीओ को छोड़कर बाकी कर्मचारी भी अक्सर दफ्तर से गायब रहते हैं।

इस मामले में जल संसाधन विभाग के एसडीओ राजकुमार अहिरवार का कहना है कि बकाया किराए की जानकारी उनके पास है। भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मकान मालिक का बकाया किराया जमा कर दिया जाएगा। उसके बाद भवन से सामान हटा लिया जाएगा।

दूसरी तरफ मकान मालिक एक साल से अपने किराए के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि किराया मांगना उनका हक है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मजबूरी में उन्हें ताला लगाना पड़ा। अब वे चाहते हैं कि विभाग जल्द से जल्द उनका बकाया पैसा दे ताकि मामला खत्म हो। फिलहाल विभाग की लापरवाही से मकान मालिक परेशान हैं और सरकारी कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

किराया नहीं मिला तो मकान मालिक ने दफ्तर पर जड़ा ताला, फाइलें अंदर बंद | Khabar Digital | Khabar Digital