आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
  • गोदरेज इस की नई तकनीक के जरिये चेहरे की पहचान से होगी घरों की सुरक्षा
  • घरों और आवासीय परिसरों में चेहरे की पहचान पर आधारित सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार, जिससे सुरक्षा का अनुभव होगा अधिक सहज, सुविधाजनक और आधुनिक

नई दिल्ली: भारत में होम लॉकर श्रेणी की अग्रणी कंपनी गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस ने आज NX Pro Ncryptv होम लॉकर और SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन विद फेस रिकॉग्निशन लॉबी यूनिट पेश किया। इन उत्पादों के जरिए कंपनी ने घरों की सुरक्षा और आवासीय परिसरों में प्रवेश, दोनों के लिए चेहरे की पहचान (फेस रिकॉग्निशन) तकनीक की शुरुआत की है।

आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं की सुविधा, व्यक्तिगत जरूरतों और सहज अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ये उत्पाद उन्नत पहचान तकनीक का इस्तेमाल करते हैं। इनका उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया को आसान बनाना, उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बेहतर करना और आवासीय परिसरों में अधिक स्मार्ट एवं एक-दूसरे से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।

यह लॉन्च गोदरेज के उस विजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसके तहत सुरक्षा को अधिक सुलभ, सहज, सुविधाजनक और बेहतर अनुभव से जोड़ना है। आज की ये आधुनिक तकनीकें ऐसे दौर में आवासीय सुरक्षा की तस्वीर बदल सकती हैं, जहां लोग कम दखल देने वाली लेकिन अधिक प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था चाहते हैं। चाबी और पासवर्ड के बजाय चेहरे की पहचान से प्रवेश की सुविधा देकर गोदरेज सुरक्षा व्यवस्था को पहले से कहीं अधिक आसान बना रहा है।

मार्केट लीडर के रूप में गोदरेज नवाचार के जरिए ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार काम कर रहा है। कंपनी का मानना है कि मजबूत सुरक्षा मानकों को बनाए रखते हुए, तेज, व्यक्तिगत और बिना किसी झंझट के काम करने वाली फेस रिकॉग्निशन तकनीक में आवासीय सुरक्षा को पूरी तरह बदलने की क्षमता है।

NX Pro Ncrypt होम लॉकर, जिसे आधुनिक घरों के लिए डिजाइन किया गया है, एक ही समाधान में फेशियल रिकॉग्निशन, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट और डिजिटल पिन एक्सेस को जोड़ता है। यह लॉकर 128-बिट एईएस (AES) एन्क्रिप्शन से सुरक्षित फेशियल टेम्पलेट्स और इन्फ्रारेड-सक्षम पहचान तकनीक पर काम करता है, जो सुरक्षा से समझौता किए बिना बेहतरीन सुविधा देता है। इसमें 19 फेस प्रोफाइल, 49 यूजर फिंगरप्रिंट और 19 यूजर कोड स्टोर किए जा सकते हैं, जो इसे अपने कीमती सामान की आसान व सुरक्षित सुरक्षा चाहने वाले परिवारों के लिए एकदम सही बनाता है।

इसके साथ ही, SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन को आवासीय सोसायटियों में निर्बाध और कनेक्टेड प्रवेश अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। यह फेस रिकॉग्निशन आधारित एंट्री के अलावा मोबाइल ऐप, क्यूआर कोड, आईसी कार्ड और पासवर्ड जैसे कई अन्य ऑथेंटिकेशन विकल्पों को भी सपोर्ट करता है। बड़े स्तर पर उपयोग के लिए बना यह सिस्टम 10,000 फेस प्रोफाइल स्टोर कर सकता है, एक ही नेटवर्क पर 98 इमारतों में काम कर सकता है और 32 आईपी कैमरों के साथ जुड़ सकता है। यह बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के लिए कुशल एक्सेस मैनेजमेंट और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करता है।

गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बिजनेस के बिजनेस हैड पुष्कर गोखले ने कहा, "श्रेणी में अग्रणी कंपनी होने के नाते हम ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने और बदलती जरूरतों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सहज बनाने के नए अवसर तलाशते रहते हैं। आज के उपभोक्ता ऐसे समाधान चाहते हैं, जो न केवल सुरक्षित हों, बल्कि सुविधाजनक, सहज और तकनीक से लैस भी हों। हमारा मानना है कि चेहरे की पहचान तकनीक सुरक्षा व्यवस्था के साथ लोगों के जुड़ने के तरीके को बदल सकती है। इससे सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए प्रवेश प्रक्रिया आसान हो जाती है।

NX Pro Ncrypt और SEETHRU Third-i के जरिए हम इस तकनीक का विस्तार व्यक्तिगत घरों के साथ-साथ बड़े आवासीय परिसरों तक कर रहे हैं। यह आधुनिक भारतीय उपभोक्ताओं के लिए नवाचार और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुरक्षा अनुभव उपलब्ध कराने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।"

यह लॉन्च उपभोक्ता उत्पादों और आवासीय बुनियादी ढांचे, दोनों क्षेत्रों में गोदरेज की मौजूदगी को और मजबूत करता है। साथ ही, यह तकनीक आधारित नवाचार पर कंपनी के निरंतर जोर को भी दर्शाता है। स्मार्ट पहचान तकनीक और रोजमर्रा की सुविधा को एक साथ जोड़कर कंपनी सुरक्षा को केवल एक जरूरत तक सीमित न रखते हुए उसे अधिक आधुनिक, सुविधाजनक और ग्राहक-केंद्रित अनुभव में बदलने की दिशा में काम कर रही है।

NX Pro Ncrypt होम लॉकर की शुरुआती कीमत 47,499 रुपये है। यह देशभर में गोदरेज सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के अधिकृत रिटेल आउटलेट, डीलर पार्टनर और डिजिटल माध्यमों से उपलब्ध है। वहीं, SEETHRU Third-i मल्टी अपार्टमेंट वीडियो डोर फोन देशभर में आवासीय परियोजनाओं को सेवाएं देने वाले अधिकृत चैनल पार्टनर्स और प्रोजेक्ट सेल्स टीमों के माध्यम से उपलब्ध है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

5 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार