करियर•

एक्सिस बैंक ने 'स्पलैश' प्रतियोगिता के विजेताओं को मुंबई में किया सम्मानित

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक ने 'स्पलैश' प्रतियोगिता के विजेताओं को मुंबई में किया सम्मानित

मुंबई : निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक, एक्सिस बैंक ने 7-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आयोजित वार्षिक अखिल भारतीय कला, शिल्प और साहित्य प्रतियोगिता 'स्पलैश' के राष्ट्रीय विजेताओं को मुंबई स्थित एक्सिस हाउस में सम्मानित किया।

इस भव्य समारोह में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों – एमडी और सीईओ अमिताभ चौधरी, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव आनंद, हैड-एचआर राजकमल वेम्पति और ग्रुप एक्जीक्यूटिव अर्जुन चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह विजेताओं को प्रत्येक को 1 लाख रुपये की छात्रवृत्ति और उपविजेताओं को 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, विवो, बीएसए साइकल्स, अमेरिकन टूरिस्टर और बोट जैसे साझेदारों द्वारा उपहार और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी दिए गए।

विजेताओं की सूची:

7 – 10 वर्ष आयु वर्ग:

  • कला: एस. थरुनिका, कैंपियन एंग्लो इंडियन स्कूल, तमिलनाडु
  • शिल्प: पी. यश्वी, सेंथिल पब्लिक स्कूल, सलेम, तमिलनाडु
  • साहित्य: शरण्या घोष, आवर लेडी क्वीन ऑफ द मिशन स्कूल, कोलकाता

11 – 14 वर्ष आयु वर्ग:

  • कला: काव्या गुगाले, विबग्योर हाई स्कूल NIBM, पुणे
  • शिल्प: माधव, नियो लर्निंग स्कूल, पदमपुर, राजस्थान
  • साहित्य: प्रतीक मिश्रा, ओडिशा आदर्श विद्यालय, पुरी, ओडिशा

प्रतियोगिता की लोकप्रियता और विस्तार: इस वर्ष प्रतियोगिता ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे भारत से 9 लाख से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त कीं, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 40% की वृद्धि को दर्शाती है। बैंक ने प्रतियोगिता को फिजिटल (भौतिक और डिजिटल दोनों) प्रारूप में आयोजित कर यह सुनिश्चित किया कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।

इस अवसर पर एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, अनूप मनोहर ने कहा, "स्पलैश केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक मंच है जहाँ युवा प्रतिभाएं अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता को कला, चित्रकला और साहित्य के माध्यम से व्यक्त कर सकती हैं। हमें गर्व है कि इतने बड़े पैमाने पर इस प्रतियोगिता को सफलता मिली। हम अपने ग्राहकों और समुदायों के विकास और कल्याण में पूरी तरह संलग्न हैं।"

प्रतिभागियों के मूल्यांकन के लिए प्रतिष्ठित जूरी पैनल में अमर चित्र कथा के ग्रुप आर्ट डायरेक्टर सविओ मस्कारेनहास, एल.एस. रहेजा स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई के पूर्व छात्र शरद तावड़े और आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रसिद्ध कलाकार विक्रांत शिटोले शामिल थे।

युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से एक्सिस बैंक ने इस पहल को 3,300 से अधिक स्कूलों और 5,500 से ज्यादा शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से पूरे भारत में सक्रिय रूप से प्रचारित किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

8 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एक्सिस बैंक ने 'स्पलैश' प्रतियोगिता के विजेताओं को मुंबई में किया सम्मानित | Khabar Digital | Khabar Digital