करियर•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के दौरान वित्तीय जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उठाए महत्वपूर्ण कदम

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के दौरान वित्तीय जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उठाए महत्वपूर्ण कदम

मुंबई : देश में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 24 से 28 फरवरी, 2025 तक भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025’ के 10वें संस्करण का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम“वित्तीय साक्षरता: समृद्ध नारी” वित्तीय ज्ञान के माध्यम से महिलाओं सशक्तीकरण और उनकी आर्थिक स्वतंत्रता व सुरक्षा को मजबूत करने के महत्व को रेखांकित करती है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025’ के तहत पूरे देश में 2907 ग्रामीण शाखाओं और 12 राज्यों में 85 वित्तीय साक्षरता केंद्रों (FLCs) के माध्यम से विभिन्न वित्तीय साक्षरता शिविरों और कार्यशालाओं का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य समाज में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना और वित्तीय समावेशन व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के कार्यपालक निदेशक श्री लाल सिंह ने कहा, " आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में वित्तीय साक्षरता एक महत्वपूर्ण साधन है। बैंक ऑफ़ बड़ौदा यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि प्रत्येक व्यक्ति—विशेष रूप से महिलाओं के पास सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान और संसाधन उपलब्ध हों। वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के दौरान, हमने न केवल वित्तीय जागरूकता को प्रोत्साहित किया बल्कि दीर्घकालिक वित्तीय समावेशन और सुरक्षा को भी बढ़ावा देने का प्रयास किया है। भविष्य में भी हम वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे और एक सुदृढ़ वित्तीय समाज के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।"

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के दौरान, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 85 वित्तीय साक्षरता केंद्रों (FLCs) ने 364 वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन किया जिसका ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 9,500 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। इन इंटरैक्टिव सत्रों के तहत गृहणियों के लिए वित्तीय योजना, महिला उद्यमियों के लिए ऋण सुविधा, जोखिम प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, सरकार की वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। 

इस दौरान महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया जिनमें एमएसएमई के लिए फ़ायनांस, सरकारी योजनाओं और व्यवसाय वृद्धि संबंधी कार्यनीतियों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

इसके अलावा, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई लेनदेन और वित्तीय योजना पर मार्गदर्शन देने के लिए बैंक की शाखाओं में विशेष कार्यशालाएँ, जागरूकता शिविर और हेल्पडेस्क स्थापित किए गए। बैंक ने स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अपनी पहलों की पहुंच को व्यापक बनाया।

इसके साथ ही, अभियान से लोगों के जुड़ाव सुनिश्चित करने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के दौरान एक नवोन्मेषी सोशल मीडिया अभियान भी शुरू किया। इस अभियान में बैंक के कर्मचारियों को वित्तीय साक्षरता के प्रवक्ता के रूप में भाग लेने और अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र से संबंधित इनपुट साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। बैंक के कर्मचारियों के इन प्रामाणिक अनुभवों को वीडियो और रील्स के रूप में प्रस्तुत किया गया जिनमें वित्तीय योजना, डिजिटल बैंकिंग, ऋण का समझदारी भरे उपयोग आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। इन वीडियो को बैंक के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक रूप से साझा किया गया।

यहां वीडियो देखें:

https://youtube.com/shorts/_KcW1B-HwKI?si=W7anYLlaEJ1uaI8h
https://youtube.com/shorts/OfV2YBZXYNw?si=cQTMA4LrM7523TgE
शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

8 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2025 के दौरान वित्तीय जागरूकता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु उठाए महत्वपूर्ण कदम | Khabar Digital | Khabar Digital