करियर•

लिंग्याज विद्यापीठ फरीदाबाद में भव्य एलुमनी मीट आयोजित

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लिंग्याज विद्यापीठ फरीदाबाद में भव्य एलुमनी मीट आयोजित

फरीदाबाद/ खबर डिजिटल/ लिंग्याज विद्यापीठ ने अपने पूर्व छात्रों के लिए भव्य एलुमनी मीट का आयोजन किया । जिसमें 2002 से 2010 बैच के लगभग 200 पासआउट छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल कोर्टयार्ड फरीदाबाद में किया गया। इस अवसर पर चांसलर डॉ पिच्चेश्वर गड्डे, वाइस चांसलर मेजर जनरल डॉ योगेश चैधरी, डायरेक्टर श्री भविक कुचिपुड़ी, सीओओ प्रेम कुमार सलवान और पूर्व छात्र एवं कॉर्पोरेट रिलेशन सेल की प्रमुख प्रियंका छाबड़ा उपस्थित थीं।

अपने संबोधन में चांसलर डॉ पिच्चेश्वर गड्डे ने कहा कि लिंग्याज विश्वविद्यालय ने आपको सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि सोचने आगे बढ़ने और अपने सपनों को आकार देने की दृष्टि भी दी। आज आप वही दृष्टि अपने कार्यों और उपलब्धियों के माध्यम से साकार कर रहे हैं। आज आप सभी जिस मुकाम पर पहुँचे हैं, उसे देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता और गर्व हो रहा है।
वाइस चांसलर डॉ योगेश चैधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में प्रयास करें, ऊँचाईयों तक पहुँचना संभव है। आपकी प्रतिबद्धता और मेहनत ही आपकी सफलता की कुंजी है और आज का यह मिलन समारोह इस बात का प्रतीक है कि एलुमनाई अपने ज्ञान और अनुभव के माध्यम से समाज और विश्वविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जा सकते हैं।

कार्यक्रम में सीओओ प्रेम कुमार सलवान ने कहा कि एक सशक्त और जुड़े हुए एलुमनाइ समुदाय का निर्माण विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण है। एलुमनाई स्टूडेंट मेंटरशिप, अकादमिक सुधार, प्लेसमेंट सपोर्ट, रिसर्च, इनोवेशन और कम्युनिटी प्राइड जैसी कई भूमिकाओं में योगदान देते हैं। डायरेक्टर भाविक कुचिपुड़ी ने कहा कि छात्रों और एलुमनाई के बीच मजबूत जुड़ाव संस्थान की प्रगति और यूनिवर्सिटी की पहचान को बढ़ाता है।

कार्यक्रम में स्टूडेंट एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा विभिन्न श्रेणियों के सात पुरस्कार भी प्रदान किए गए। इनमें बेस्ट ऑलराउंडर अवॉर्ड 2008 बैच के विनीत कुमार अरोड़ा को, बेस्ट कपल फ्रॉम लिंगायस अवॉर्ड 2007 बैच के संदीप सैनी एवं स्वाती चिब्बर को, एंटरप्रेन्योर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2002 बैच के अजय नागर को, मोस्ट विजनरी एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड 2007 बैच के हितेश गोयल को, आउटस्टैंडिंग गवर्नमेंट ऑफिशियल अवॉर्ड 2010 बैच के पंकज कुमार झा को, वूमन अचीवर अवॉर्ड 2009 बैच की हिमानी गोयल को तथा कंसिस्टेंट सपोर्ट टू लिंगायस अवॉर्ड 2002 बैच के गौरव नागर को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सभी को विश्वविद्यालय के विकास पर आधारित एक वीडियो दिखाया गया साथ ही न्यूजलेटर का भी विमोचन किया गया। अंत में सीओओ प्रेम कुमार सलवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस भव्य एलुमनी मीट ने विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को और मजबूत किया और भविष्य में सहयोग एवं विकास के नए अवसर खोले।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

Oct 30, 2026

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस