करियर•

बिमटेक में ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ का आयोजन, ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर 12 देशों के छात्रों ने अपने विचार साझा किए

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बिमटेक में ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ का आयोजन, ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर 12 देशों के छात्रों ने अपने विचार साझा किए

नई दिल्ली : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक), ने अपने एनुअल प्रोग्राम ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ का करा सफल आयोजन  यह  प्रोग्राम  पीजीडीएम–इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम द्वारा आयोजित किया गया, जो ग्लोबल इश्यूज़ पर डेलिबरेशन एंड डायलॉग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

कंपटीशन में संयुक्त अरब अमीरात, भारत, इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, चीन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान सहित  12 देशों का प्रतिनिधित्व किया गया। फाइनलिस्ट प्रतिभागी फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ग्रेट लेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट,नेशनल इंश्योरेंस अकादमी, आईआईएम उदयपुर,आईआईएम रोहतक, बिमटेक, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स,आईआईटी पटना, इंटरनेशनल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और एनआईए पुणे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से थे।

इस साल  की थीम “क्या बढ़ती जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी सुनिश्चित करने के लिए देशों को एनर्जी आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देनी चाहिए?” रही, जो करेंट ग्लोबल सिनेरियो में अत्यंत रेलेवेंट विषय है। आज के समय में एनर्जी केवल इकॉनोमिक रिसोर्सेज नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जियोपॉलिटिकल  रिसोर्स भी बन चुकी है, जिससे इस विषय की गंभीरता और बढ़ जाती है।

जूरी पैनल में भारत सरकार के पूर्व कॉमर्स सेक्रेटरी राजीव खेर (रिटायर्ड आईएएस) और कन्फेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के इंटरनेशनल ट्रेड पॉलिसी के चीफ एडवाइजर सुमंत चौधुरी (रिटायर्ड आईएएस) शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का मूल्यांकन इंटरनेशनल ट्रेड, डिप्लोमेसी और पॉलिसी मेकिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं के आधार पर किया

प्रोग्राम में राजीव खेर ने कहा, “यह विषय हर घंटे और अधिक प्रासंगिक होता जा रहा है, खासकर वैश्विक वार्ताओं के संदर्भ में।” वहीं सुमंत चौधरी ने कहा, “आज के स्ट्रैटेजिक अलायंस फ्यूचर में बोझ बन सकते हैं और आज की चुनौतियां कल के अवसर बन सकती हैं।” इन विचारों ने ग्लोबल एनर्जी राजनीति की बदलती प्रकृति को स्पष्ट किया।

बिमटेक की डायरेक्टर, डॉ. प्रबीना राजिब ने कहा कि ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी को केवल सप्लाई तक सीमित नहीं देखा जा सकता, बल्कि इसमें तकनीकी प्रगति, ट्रेड पॉलिसीज़ और महत्वपूर्ण मिनरल्स पर बढ़ती निर्भरता जैसे पहलू भी शामिल हैं।

प्रतियोगिता में आईआईएम रोहतक की टीम लेब्रूम विजेता रही। फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की टीम मैग्नस दूसरे स्थान पर रही, जबकि श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की टीम स्ट्रैटेजी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस नेशनल लेवल कंपटीशन में देशभर के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया, जिसमें 250 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज किए गए। प्रतियोगिता का टोटल प्राइज अमाउंट ₹60,000 रहा। प्रोग्राम  में कई चरण शामिल थे—

पहला चरण अनस्टॉप’ प्लेटफॉर्म पर ज्ञान आधारित परीक्षण, दूसरा चरण केस स्टडी प्रस्तुतिकरण, और अंतिम चरण ‘बैटल ऑफ पर्सपेक्टिव्स’ रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। यह प्रक्रिया संयुक्त राष्ट्र और जी20 जैसे इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स की चर्चा का अनुभव प्रदान करती है। 

‘हर्मीस डायलॉग 6.0’, बिमटेक के पीजीडीएम इंटरनेशनल बिजनेस प्रोग्राम के कॉस्मोपॉलिटन क्लब की एक प्रमुख पहल है, जो एक्सपीरियेंशियल लर्निंग और गंभीर विचार-विमर्श को एक साथ लाती है। इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से बिमटेक भविष्य के ऐसे लीडर्स को तैयार करने के अपने संकल्प को मजबूत करता है, जो न केवल इफिशिएंट मैनेजर हों, बल्कि ग्लोबल पर्सपेक्टिव रखने वाले थिंकर भी हों।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

Oct 30, 2026

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बिमटेक में ‘हर्मीस डायलॉग 6.0’ का आयोजन, ग्लोबल एनर्जी सिक्योरिटी पर 12 देशों के छात्रों ने अपने विचार साझा किए | Khabar Digital | Khabar Digital