करियर•

जनपक्ष पर केंद्रित हो पत्रकारिता : के.जी. सुरेश

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जनपक्ष पर केंद्रित हो पत्रकारिता : के.जी. सुरेश

नोएडा। पत्रकारिता न पक्ष की हो न विपक्ष की, पत्रकारिता जनपक्ष की होनी चाहिए। समाजहित के पहलुओं को जागृत करना ही पत्रकारिता का  धर्म होना चाहिए । पत्रकारिता  जर्नलिज़्म कम, एक्टिविज़्म ज्यादा हो गया है। प्रायोगिकता के नाम पर जो बदलाव पत्रकारिता में हो रहा है उसे समझना आवश्यक है। फेक न्यूज आज मुख्यधारा की पत्रकारिता में हावी हो रहा है, जिस पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उक्त विचार भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक केजी सुरेश के हैं । वे आज  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा परिसर में आयोजित ‘पत्रकारिता का धर्म एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता’ विषय पर अपने उद्बोधन में व्यक्त किए।

तथ्य और सत्य में अंतर 
सुरेश ने कहा कि जब आप व्यक्तिगत विचार को समाचार में मिला कर परोसते हैं तो यह फेक न्यूज़ के दायरे में आता है। पत्रकारिता कि लक्ष्मण रेखा पत्रकार को स्वयं तय करना चाहिए। सिर्फ आलोचना या नकारात्मक दृष्टि से देखना ही पत्रकारिता नहीं है। तथ्य और सत्य में अंतर को एक पत्रकार को विशेष तौर से समझना चाहिए। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार राय ने कहा कि पत्रकारिता मिशन से शुरू हो कर प्रोफेशन और आज कमीशन की तरफ बढ़ गई है । इस पर नियंत्रण करना जरूरी हो जाता है। पत्रकारिता अंधेरे के बीच एक प्रकाशपुंज के समान है, जो समाज हित को प्रकाशित करती है। पत्रकारिता हाशिये के समाज को ध्यान मे रख कर करनी चाहिए।

पत्रकारिता समाज की धड़कन
उद्बोधन को आगे बढ़ाते हुए सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता शंकर झा ने कहा कि आपकी आजादी तब तक है जब तक आप दूसरे के आजादी मे बाधा नहीं उत्पन्न करते हैं । खबर लिखते समय हमें मानहानि, न्यायालय की अवमानना, निजता का हनन आदि पक्षों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। नोएडा परिसर के प्रभारी प्रोफेसर अरुण कुमार भगत ने विषय प्रवर्तन करते हुये कहा कि पत्रकारिता समाज की धड़कन है । सभ्यता और  संस्कृति की संवाहक होती है। इसीलिए इसे जल्दी मे लिखा गया साहित्य भी कहते हैं। एक तरफ जहां पत्रकारिता से इतिहास लेखन होता है तो दूसरी तरफ इस से सामाजिक जीवन की व्यवस्था भी सुदृढ़ होती है। मंच संचालन सहायक प्राध्यापक सूर्य प्रकाश ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक लाल बहादुर ओझा ने किया। इस अवसर पर नोएडा परिसर की वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक मीता उज्जैन, राकेश योगी, डॉ रामशंकर, मधुकर सिंह, डॉ शशि प्रकाश राय, ऋचा चाँदी, अनिरुद्ध सुभेदार, कमल उपाध्याय, अंकिता शिवहरे सहित सभी  कर्मचारी व विद्यार्थी मौजूद थे ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी