करियर•

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और नवाचार को गति देने के लिए CSIR-AMPRI (सीएसआईआर-एएमपीआरआई) के साथ साझेदारी की है।

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और नवाचार को गति देने के लिए CSIR-AMPRI (सीएसआईआर-एएमपीआरआई) के साथ साझेदारी की है।

सीहोर: वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय ने सीएसआईआर-एम्प्री, भोपाल के साथ उभरती प्रौद्योगिकियों में अनुसंधान और नवाचार को गति दे ने हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान, नवाचार-आधारित शिक्षा और उद्योगोन्मुख तकनीकी विकास को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

MoU का आदान-प्रदान डॉ. (श्रीमती) एन. कलैसेल्वी, महानिदेशक, सीएसआईआर एवं सचिव, डीएसआईआर, भारत सरकार तथा डॉ. थल्लाडा भास्कर, निदेशक, सीएसआईआर-एम्प्री, भोपाल की उपस्थिति में हुआ। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. अनंतकांत शुक्ला, उप-कुलसचिव और डॉ. एस. बालगुरु, डीन, स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ने प्रतिनिधित्व किया।

इस समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रायोजित अनुसंधान परियोजनाएँ, पीएचडी मार्गदर्शन, छात्र इंटर्नशिप, संकाय विकास कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पहल करेंगे। साथ ही छात्रों और शोधकर्ताओं को उन्नत वैज्ञानिक अधोसंरचना, अनुप्रयुक्त अनुसंधान वातावरण और उद्योगोन्मुख समस्या समाधान का व्यापक अनुभव प्रदान किया जाएगा।

सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में उन्नत सामग्री, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) एवं मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, बायोमटेरियल्स, एयरोस्पेस एवं प्रणोदन प्रणाली, नवीकरणीय ऊर्जा, संगणनात्मक अभियंत्रण, वायरलेस संचार, बायोमेडिकल उपकरण, वीएलएसआई एवं मेम्स प्रौद्योगिकी, इमेज प्रोसेसिंग, यूएवी सिस्टम, थर्मल साइंसेज़ और सतत अभियंत्रण अनुप्रयोग शामिल हैं।

ज्ञान-विनिमय और रणनीतिक सहयोग को प्रोत्साहित करते हुए वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक एवं अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को और सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य रखता है, ताकि छात्र और संकाय सदस्य तकनीकी प्रगति एवं वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान में सार्थक योगदान दे सकें।

दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह सहयोग बहु-विषयक अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-विनिमय की संस्कृति को मजबूत करेगा तथा दीर्घकालिक सामाजिक प्रासंगिकता वाली प्रभावशाली प्रौद्योगिकियों के विकास में सहायक होगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

7 days ago

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी