राशिफल•

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026:मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा LOVE सरप्राइज

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026:मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा LOVE सरप्राइज

मेष (Aries) -आपको अपने संसाधनो को बचाने की आवश्यकता है। यह जोखिम भरे फैसलों से बचने का समय है। ऐसा हो सकता है कि आपने किसी प्रोजेक्ट मे पैसा लगाया है जिससे कोई लाभ नही हुआ। कर्ज लेने से बचें। धैर्य रखें। स्थिति मे सुधार होगा। नौकरी पेशे में आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। आपके पीठ-पीछे अफवाहें उड़ सकती है। परिवार और सहकर्मी आपको गलत समझ सकते हैं। पीठ दर्द हो सकता है। प्रेम संदर्भ मेआपको दिन सकारात्मक है। प्रेम में पूर्णता, सफलता के संकेत है। नियति से जुड़ा संबंध मिल सकता है। नई सुखद शुरूआत होगी। साथी के साथ समझ और तालमेल महसूस करेंगे। उगते सूरज को जल चढाएँ। घर से निकलते समय गुड़ खाकर पानी पिए।

शुभ रंगः- लाल, सुनहरा

वृषभ (Taurus) –होसकता है आप आर्थिक नुकसान का सामन कर रहे हों। बजट समायोजन, ऋण चुकाना आदि समस्याओं से चिंतित हो सकते हैं। साझेदारी में आपके साथी के द्वारा किए गए किसी धोखे का पता चल सकता है। व्यापार में आप जो वित्तीय निर्णय लेंगे उसे गोपनीय रखें। निवेश करने से पहले जांच कर लें। वायु तत्व संबधी स्वास्थ्य समस्याए हो सकती है। प्यार के संदर्भ में आप फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। एक तरफा प्रेम के संकेत हैं। कोई व्यक्ति आपको साथ रखने के लिए नकारात्मक ऊर्जा, स्पेल वर्क का सहारा ले सकता है। सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी के मंदिर में पीली दाल चढाए।

शुभरंग:- पीला, नारंगी'

मिथुन (Gemini) – एक मजबूत, सुरक्षित और स्थापित वित्तीय आधार के संकेत हैं। किसी परियोजना या निवेश से लाभ मिलने के संकेत है। घर खरीदने का विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में सफल शुभारंभ के संकेत हैं। नौकरी में कड़ी मेहनत के बाद आर्थिक सफलता के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संदर्भ में अगर अविवाहित हैं तो आपको ऐसा साथी मिल सकता है जो बुद्धिमान हो और जीवन मे "अच्छी करियर की ऊँचाइयों पर हो। मौजूदा रिश्ते में भावनात्मक कमी महसूस करेंगे परंतु संबंध प्रतिबद्ध होगा। आपके साथी की
तरफ से आपको कोई वित्तीय संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। गाय की सेवा करें।

शुभ रंग :- सफेद, गुलाबी

कर्क (Cancer) – आर्थिक स्थिति में आपकी मेहनत और लगन का अंततः फल मिलेगा। आपकी उपलब्धियों की प्रशंसा होगी। विद्यार्थी वर्ग के परिक्षाओं का रिजल्ट का अच्छा संकेत हैं। उद्यमों के लिए आशाजनक समय है। अति आत्मविश्वास से बचें। नौकरी में वेतन वृद्धि मिल सकती है। स्वास्थ्य के संदर्भ में अब ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम के संदर्भ में जोशीला, गतिशील, जुनूनी संबंध अनुभव करेंगे। जो सिंगल हैं उन्हें साहसी, ऊर्जावान व्यक्ति प्रेमी के रूप में मिल सकता है। मौजूदा रिश्ते में रोमांच भरा रिश्ता रहेगा। अपने साथी को कोई उपहार देने का सोच सकते हैं। हनुमानजी की पूजा करें।

शुभ रंग :- केसरिया

सिंह (Leo) - परिवार से आर्थिक मदद, विरासत था किसी स्त्रोत से दान प्राप्त होने के संकेत हैं। व्यापार मे किसी से वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है। धन धीरे-धीरे बढ़‌ने के संकेत हैं। नौकरी के संदर्भ में आपके सहकर्मी सहयोग करेंगे। आपके पास पर्याप्त मात्रा मे धन है इसलिए दान धर्म करने के संकेत है। प्रेम रिश्ते मे आपका साथी भावनात्मक रूप से अकेला महसूस कर सकता है। अतीत को भुलाकर सुलह करने की कोशिश करें। साथी के साथ कहीं यात्रा के संकेत है। अविवाहित सीमित मान्यताओं को पीछे छोड़‌कर प्यार पाने की कोशिश करेंगे। आपका प्रेमी आकर्षक मिलनसार, साहसी होगा जो आपके जीवन को रोमांच से भर देगा। जरूरतमंदों को सफेद वस्तुएँ दान करें।

शुभ रंग :- गुलाबी

कन्या (Virgo) – कौशल, रचनात्मकता का प्रयोग करके पेशेवर सफलता प्राप्त करेंगे। व्यापार, करियर में जो चाहते हैं आप‌को मिलेगा। आप आर्थिक रूप से स्थिर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित नकदी प्रवाह के संकेत हैं। दीर्घकालिक संपत्तियों में निवेश करने से पहले जानकारी एकत्र करें। गर्भधारण की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए सकारात्मक शगुन के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य का अच्छा ख्याल रखेंगे। प्रेम की दृष्टि से दिन थोड़ा भारी रहेगा। सगाई, रिश्ता टूटना या धोखा हो सकता है। सिंगल हैं तो किसी पुराने रिश्ते के दर्द के साथ अभी भी जी रहे हैं। पुरानी यादों से आगे बढ़ें। गाय को गुड़ रोटी खिलाएँ।

शुभ रंग :- पीला, गहरा लाल

तुला (Libra) – आपकी वर्तमान विन्त स्थिति स्पष्ट नही है। आयु के स्त्रोत या निवेश विकल्प भ्रमित करने वाले हो सकते हैं। कोई व्यक्ति आज आपको धोखा दे सकता है या कोई डील अच्छी लग सकती है, जिस पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। जो जानकारी, आपके पास उपलब्ध है वह पर्याप्त नहीं है। किसी मित्र की सहायता लें। भावनात्मक उतार-चढ़ाव, अनिद्रा पानी से संबंधित समस्याओं से सतर्क रहें। प्रेम संदर्भ में झगड़े और बहस आपके रिश्ते की नींव को नष्ट कर सकते हैं। सिंगल लोगों के लिए प्रतिस्पर्धा के संकेत हैं। खुद को साबित करके प्यार जीतना पड़ सकता है। शब्दों पर नियंत्रण करें। मौजूदा रिश्ते में गलतफहमी या दूसरों की दखल अधिक हो सकती है। भगवान गणेशजी को दूर्वा घास अर्पित करे ताकि बाधाएँ दूर हों।

शुभ रंग:- हरा, सफेद

वृश्चिक (Scorpio) – वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दूसरों के साथ मिलकर काम करना फायदे‌मंद होगा नौकरी में कड़ी मेहनत, कौशल के द्वारा आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए शुभ समय है। व्यापार, में धन वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य के संदर्भ में ट्रेनर की सहायता से फिटनेस पर ध्यान देंगे। प्यार के संदर्भ में अगर आप सिंगल है तो आपके पास रोमांस के कई विकल्प हो सकते हैं। लेकिन सही चुनना मुश्किल होगा। विवाहित हैं तो अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए रिश्ते की कमियों को नजर अंदाज कर सकते है। अपने साथी या भविष्य को लेकर भ्रमित हो सकते हैं। कोई पूर्व प्रेमी के वापस आने के कारण वर्तमान रिश्ते मे अस्थिरता आ सकती है। काला कम्बल या ऊनी वस्त्र दान करें या नारियल दान करे।
शुभ रंग:- चितकबरा, भूरा, हल्का पीला

धनु (Sagittarius) – शेयर बाजार मे जोखिम उठाने की बजाय - सुरक्षित निवेश जैसे फिक्स्ड डिपॉजिट, सरकारी बॉन्ड या संपत्ति मे पैसा लगाना, लाभकारी होगा। धन प्रबंधन अच्छेसे करेंगे। सट्टा लगाने से बचें। आर्थिक मामलों मे वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। नौकरी में वर्तमान आय से संतुष्ट हो सकते हैं। नियमित व्यायाम पर ध्यान देंगे। पर्याप्त नींद लेना आवश्यक है। आपका प्रेम संबंध विश्वास समझ और आपसी समर्थन पर बना है जहां एक दूसरे की भावना समझेंगे। अविवाहित है तो एक वफादार, भरोसेमंद साथी आपको मिलेगा। गाय को हरी घास खिलाए।

शुभ रंग :- तोताहरा, क्रीम

मकर (Capricorn) - लंबी अवधि के लिए वित्तीय लक्ष्य बनाएंगे। आपकी वर्तमान व्यापार आर्थिक स्थिति आरामदायक और सुरक्षित है। बचत, निवेश था संपत्ति के बारे में निर्णय लेंगे। नए व्यवसाय अवसर, नौकरी अक्सर के संकेत है। व्यापार मे साझेदारी, अंतरराष्ट्रीय अवसरों की भी संभावना है। प्रेम संदर्भ में नए रोमांटिक अनुभव में शामिल होंगे। जीवनसाथी के साथ हास्य पूर्ण बातचीत आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम से जुड़ी चुनौतियों का सामना सफलता से करेंगे। दूध, दही या मिश्री का सेवन करो।

शुभरंग:- सफेद हल्का नीला

कुंभ (Aquarius) - वित्त में अचानक धन लाभ, यात्रा पर खर्च, साहसिक निवेश के संकेत हैं। बड़ी रकम व्यापार में अचानक आ सकती है। जोश में आकर अनावश्यक चीजों में खर्च कर सकते हैं। नौकरी में आय में वृदिध के संकेत हैं। शारीरिक फिटनेस मे सुधार होगा। कोई चोट है तो जल्दी रिकवरी होगी। सिंगल है तो एक नए रिश्ते मे जोश भरी और भावुक शुरुवात का संकेत है। प्रेमी के साथ तीव्र आकर्षण महसूस करेंगे। विवाहित हैं तो साथी के साथ जुनून कामुकता मे वृदिध के संकेत हैं। 'केसर या हल्दी तिलक लगाएँ। ज्ञान, धन की वृद्धि होगी।

शुभ रंगः- हल्का नारंगी, पीला

मीन (Pisces) - आपके व्यापार, व्यवसाय, करियर में वित्तीय मामलों में फिलहाल ठहराव आ सकता है या देरी हो सकती है। यह समय बड़ी खरीदारी करने का नहीं है। तनावपूर्ण स्थिति को अवसर में बदलने का प्रयास करें। आपके निवेश से फिलहाल कोई रिटर्न नही मिल रहा है। आपका प्रेम जीवन अतीत से प्रभावित है। आप किसी रिश्ते में हैं तो आप और आपके साथी बचपन के दोस्त हो सकते हैं। प्रेम रिश्ता कोमल देखभाल करने वाला होगा। आपके प्रेम जीवन में कोई तीसरा व्यक्ति नजर रख रहा है और नुकसान पहुंचाने के लिए मौका तलाश कर रहा है। किसी के मन में आपके लिए या साथी के लिए ईष्या है। नियमित रूप से गणेशजी की पूजा करो।

शुभ रंगः- हरा, हल्का पीला

मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ. आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ. की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026:मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा LOVE सरप्राइज | Khabar Digital | Khabar Digital