भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ ग्रह-नक्षत्र तय करते हैं कि आपके जीवन में क्या कुछ घटेगा, 12 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि ग्रह उनकी सफलता की तरफ इशारा कर रहे हैं। तो जानिये कैसा होगा आपका आज का दिन
ग्रहों की स्थिति
गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र कन्या राशि में। बुध और मंगल तुला राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि - मेहनत के जरिए रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- धन का आगमन होगा। खुशहाल जीवन रहेगा। शब्दों के माध्यम से किसी का भी दिल जीतने का दिन। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु को रखे नजदीक।
मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण का केंद्र बनेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होगी। वाहवाही पाने का दिन। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि शुभ कार्यों में खर्च होगा। लेकिन खर्च की अधिकता कर्ज की स्थिति ला सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आने की उम्मीद। यात्रा का प्रबल और सुखद योग बनेगा। प्रेम, संतान और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ होगी। कोर्ट कचहरी में लाभ। अत्यंत शुभकारी। पिता का साथ होगा। बहुत अच्छा। शुभ संकेत। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।
तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। परिस्थितियां अनुकूल होंगी। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने का दिन। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। शादी विवाह तय हो सकता है। जीवनसाथी का उत्थान दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम है, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि- बच्चों की स्थिति सुदृण होगी। प्रेम में नयापन आएगा। विद्यार्थियों के लिए अति उत्तम समय। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। घर में कुछ उत्सव सा माहौल होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अत्यंत शुभकारी। पीली वस्तु पास रखें।









