राशिफल•

Weekly Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा सप्ताह, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, इन्हें सतर्क रहने की जरूरत

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Weekly Rashifal: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा सप्ताह, करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, इन्हें सतर्क रहने की जरूरत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य से बेहतर रहने वाला है. मेहनत और लगातार प्रयासों से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में नौकरी या कारोबार से जुड़ी कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप उनका समाधान निकाल लेंगे. मध्य सप्ताह तक परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी. इस दौरान किसी नए काम से जुड़ने का मौका मिल सकता है. कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं लाभकारी रहेंगी और किसी बड़ी कंपनी या कारोबारी के साथ समझौता होने के योग बन सकते हैं. संपत्ति से जुड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें. घर में सुख-शांति बनी रहेगी. सप्ताह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से माहौल खुशनुमा हो सकता है. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. संतान की उपलब्धि से परिवार का मान बढ़ेगा.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा. शुरुआत में काम का दबाव अधिक रह सकता है, जिसके कारण निजी परेशानियों पर ध्यान देना मुश्किल होगा. इस वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है. खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें. सप्ताह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन प्रभावित हो सकता है. नौकरी करने वालों को बेवजह की चर्चाओं में समय गंवाने से बचना चाहिए. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत लगातार जारी रखनी होगी. पारिवारिक मामलों को बाहर के लोगों से साझा करने और बाहरी विवादों को घर तक लाने से बचें. सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है. प्रेम संबंधों में भी गलतफहमियां दूरी बढ़ा सकती हैं.

उपाय: शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सप्ताह शुभ और सफलता से भरा रह सकता है. करियर और कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है. व्यापारिक गतिविधियां गति पकड़ेंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी डील तय हो सकती है, जिसका लाभ आने वाले समय में मिलेगा. कारोबार से जुड़ी यात्राएं सफल रहेंगी. नौकरीपेशा लोगों के काम से वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी संतुष्ट रहेंगे. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के अंत में संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिलने से खुशी बढ़ेगी.

उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष ध्यान देना होगा. आपकी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए बातचीत में संयम रखें. सप्ताह की शुरुआत में पुरानी परेशानियां तनाव बढ़ा सकती हैं. परिवार या शुभचिंतकों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से मन उदास हो सकता है. मध्य सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रह सकता है और पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. वाहन चलाते समय नियमों का पालन करें. किसी भी काम में जल्दबाजी या शॉर्टकट से बचना बेहतर होगा. सप्ताह के दूसरे हिस्से में अचानक खर्च बढ़ सकता है. प्रेम संबंधों में छोटी बातों को तूल देने से विवाद बढ़ सकता है. रिश्तों को बचाने के लिए एक-दूसरे की कमियां तलाशने के बजाय समझदारी से काम लें.

उपाय: पंचाक्षरी मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' की एक माला जपें.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है. घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. सप्ताह की शुरुआत में किसी पुरानी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी. कारोबारियों को निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन पैसा लगाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिलने के संकेत हैं. अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, जहां किसी पुराने परिचित से मुलाकात संभव है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है. भाग्य का साथ मिलेगा और कई काम आसानी से पूरे होंगे. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है और तीर्थ यात्रा का अवसर भी बन सकता है. विदेश से जुड़े कारोबार या नौकरी में प्रयास कर रहे लोगों की अड़चनें दूर होंगी. आर्थिक रूप से भी समय लाभकारी है. कमाई के नए स्रोत बनने के साथ बचत में बढ़ोतरी हो सकती है. सप्ताह के दूसरे हिस्से में व्यावसायिक यात्रा फायदेमंद रहेगी. नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. हालांकि काम का दबाव भी बढ़ेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. परिवार और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी.

उपाय: गणेश चालीसा का पाठ करें.

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह सप्ताह सौभाग्य लेकर आएगा. घर और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में किसी नई योजना या कारोबार से जुड़ने का मौका मिल सकता है. करियर को आगे बढ़ाने के लिए आप पूरे उत्साह से प्रयास करेंगे. भूमि और भवन से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति, वाहन या अन्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति हो सकती है. आय के नए साधन बनेंगे और बचत भी बढ़ेगी. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उनके काम की सराहना होगी. रिश्तों के लिहाज से भी सप्ताह अच्छा है. दांपत्य जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी. अविवाहित लोगों को पसंद का साथी मिलने की संभावना है.

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. करियर और कारोबार में कभी तेजी तो कभी रुकावट देखने को मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थिति सामान्य बनी रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है. वे आपकी योजनाओं में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. किसी भी विवाद को बढ़ाने के बजाय बातचीत और सहयोग से समाधान निकालें. कारोबारियों के लिए समय औसत रहेगा. साझेदारी में काम करने वालों को फैसले लेते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा.

उपाय: मंगलवार को बंदर को गुड़ और चना खिलाएं.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह सकारात्मक रहेगा. लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा. निजी जीवन की परेशानियों को आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे. परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. सप्ताह के मध्य में संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कारोबारियों के लिए समय विशेष रूप से लाभदायक है. बाजार की तेजी का फायदा उठाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. कारोबार के सिलसिले में होने वाली यात्राएं भी फायदेमंद रहेंगी. हालांकि खानपान और दिनचर्या में लापरवाही करने से पेट संबंधी परेशानी हो सकती है.

उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों को इस सप्ताह खास सावधानी बरतनी होगी. छोटी सी लापरवाही भी बनते काम को बिगाड़ सकती है. महत्वपूर्ण कार्यों को टालने के बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करें. सप्ताह की शुरुआत में परिवार और कार्यक्षेत्र से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण मन परेशान रह सकता है. फैसले लेने में असमंजस की स्थिति भी बन सकती है. आर्थिक रूप से धन की आवक प्रभावित हो सकती है. कारोबार में बाजार की सुस्ती का असर देखने को मिल सकता है. पैसों के लेनदेन में सतर्क रहें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. सप्ताह के अंत में प्रेमी या जीवनसाथी के साथ मतभेद होने की आशंका है.

उपाय: शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सप्ताह मिश्रित परिणाम वाला रहेगा. समय और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होगा. गैरजरूरी कामों में समय गंवाने से बचें. कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें. जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा. सप्ताह के मध्य में किसी करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा. भावनात्मक दबाव में आकर कोई वादा करने से बचें. जरूरत पड़ने पर कुछ बातों के लिए 'ना' कहना आपके हित में रहेगा. नशे और असंतुलित खानपान से दूर रहें. मौसम से जुड़ी बीमारियों से सावधान रहें. प्रेम संबंधों में शक और भ्रम को जगह न दें. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा.

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें.

मीन राशि

मीन राशि के लिए सप्ताह मध्यम फलदायी रहेगा. किसी योजना को पूरा करने में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य बनाए रखने से सफलता मिलेगी. इस दौरान दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय अपने प्रयासों पर भरोसा करना बेहतर होगा. सप्ताह के मध्य में मित्रों और सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. आर्थिक लेनदेन में विशेष सावधानी बरतें. कारोबार में कमाई होगी, लेकिन खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति पर दबाव आ सकता है. गैरजरूरी खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा. प्रेम संबंधों में जल्दबाजी से बचें और दिखावे से दूर रहें. किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी दांपत्य जीवन में तनाव पैदा कर सकती है. रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी विश्वास जरूरी होगा.

उपाय: नारायण कवच का पाठ करें.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी