लखनऊ में मायावती की महारैली, सपा पर निशाना, योगी की तारीफ

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

लखनऊ में मायावती की महारैली, सपा पर निशाना, योगी की तारीफ

लखनऊ/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ उत्तरप्रदेश की सियासत में आज का दिन बेहद ही खास था, जब बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। महारैली के जरिए मायावती ने करीब 5 से ज्यादा राज्यों के कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया और मंच के जरिए समाजवादी पार्टी को घेरने का काम करने के साथ सीएम योगी की तारीफ कर दी।

मायावती ने दिखाए तीखे तेवर
लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने 9 साल बाद शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके तेवर बेहद ही तीखे नजर आए। वो भतीजे आकाश के साथ मंच पर पहुंची तो तालियों की गड़गड़ाहट से वातावरण की चुप्पी टूट गई। जिसके बाद मायावती ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया। उन्होंने मंच से सीएम योगी की तारीफ की और सपा को दोगला बताया। इस पर अखिलेश यादव पलटवार किया है। मायावती अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव और सपा पर सीधे हमलावर नजर आईं।कहा-सपा को जब सत्ता में रहने का मौका मिलता है, तब इन्हें न तो PDA याद आता है, न ही बहुजन समाज के हितों की चिंता होती है। लेकिन जैसे ही कुर्सी हाथ से जाती है, ये खुद को सामाजिक न्याय का सबसे बड़ा ठेकेदार बताने लगते हैं।

मायावती ने की योगी सरकार की तारीफ
मंच के जरिए मायावती ने योगी सरकार का आभार माना। उन्होंने कहा कि 'कांशीराम पार्क और अंबेडकर पार्क में आने वाले लोगों से मिले टिकटों का पैसा सपा सरकार की तरह दबाकर नहीं रखा गया। मेरी आग्रह पर पार्क की मरम्मत पर पूरा खर्च किया गया, जबकि सपा सरकार ने पार्क के रखरखाव की बजाय दूसरे मदों पर पैसा खर्च कर दिया था।'

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/chhindwara-case-toxic-cough-syrup-to-elephant-kidney-damage/

आजम खान पर मायावती ने तोड़ी चुप्पी
मायावती ने आजम खान के बसपा में शामिल होने की अटकलों पर खुलकर कहा, बोली कि 'मैं ऐसे किसी से छिपकर नहीं मिलती, जब भी मिलती हूं, खुले में मिलती हूं। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बिना नाम लिए निशाना साधा। कहा- ऐसे बिकाऊ लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।'

आकाश आनंद होंगे मायावती के वारिस
अपने संबोधन के दौरान मायावती ने 1 घंटे तक बोलते हुए भतीजे आकाश आनंद को काफी तवज्जो दी, साफ संकेत दे दिए कि वही उनके उत्तराधिकारी होंगे। साथ ही बसपा के 5 सीनियर नेताओं के बेटों का नाम लेकर भी उनकी तारीफ की। जिससे बसपा में पीढ़ी परिवर्तन की कवायद भी शुरु हो गई है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/poisonous-cough-syrup-company-director-arrested-24-children-dead/

सांसद चंद्रशेखर रावण पर निशाना
मायावती ने भाषण के दौरान कहा कि हमें कमजोर करने के लिए एक षड्यंत्र रचा जा रहा है। स्वार्थी और बिकाऊ किस्म के लोगों का इस्तेमाल करके कई संगठन बनवा दिए गए हैं। अब तो ये अंदर ही अंदर अपने वोट ट्रांसफर करवा कर इनके एक-दो उम्मीदवारों को जिता भी रहे हैं, ताकि दलित वोट बांटे जा सकें।

मंच पर पहली बार दूसरे नेताओं को बैठाया
महारैली के मंच पर मायावती की एक कुर्सी लगाई गई थी। बगल में सोफे लगे थे। इनमें मुस्लिम समुदाय के तीन चेहरे मुनकाद अली, नौसाद अली और शमसुद्दीन और दलित समाज के चार चेहरे मायावती के भाई आनंद, भतीजे आकाश, गिरीश चंद्र जाटव और धनश्याम चंद्र खरवार बैठे थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 7 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

about 8 hours ago

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस