MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 16 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम काफी हद तक शुष्क बना हुआ था. दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को चिपचिपी और उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी. इसी बीच मौसम विभाग ने नया पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक आज यानी बुधवार को राज्य के 16 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. यह सिलसिला 8 और 9 अक्टूबर को भी जारी रहने का अनुमान है.
​पूर्वी हिस्सों में 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

​मौसम केंद्र की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. इस अलर्ट के दायरे में जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट शामिल हैं. पूर्वानुमान है कि 8 और 9 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. हालांकि, 10 अक्टूबर से बारिश का यह दौर धीमा पड़ने लगेगा.

​भोपाल-इंदौर समेत पश्चिमी एमपी में गुलाबी ठंड की दस्तक

​दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग समेत पश्चिमी मध्य प्रदेश का मिजाज थोड़ा अलग रहेगा. यहाँ दिन के समय कड़क धूप खिलने से हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि रात होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इससे रातों में ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है. मंगलवार को इंदौर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

​राज्य के प्रमुख शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान

​ग्वालियर: 37 डिग्री सेल्सियस (दिन का अधिकतम तापमान)
​पचमढ़ी: 18 डिग्री सेल्सियस
​छिंदवाड़ा: 18.2 डिग्री सेल्सियस
​शाजापुर: 18.3 डिग्री सेल्सियस
​अमरकंटक-करौंदी: 18.9 डिग्री सेल्सियस

शेयर करें:

संबंधित खबरें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 5 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 5 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

about 5 hours ago

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस