पुलिस स्मृति दिवस: झाबुआ पुलिस ने 191 शहीदों को किया याद, एसपी ने ली परेड की सलामी

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

पुलिस स्मृति दिवस: झाबुआ पुलिस ने 191 शहीदों को किया याद, एसपी ने ली परेड की सलामी

झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों की स्मृति में मंगलवार (21 अक्टूबर 2025) को पुलिस लाइन झाबुआ के परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद दिवस परेड का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने परेड की सलामी ली और राष्ट्र की सेवा में शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।कार्यक्रम में 01 सितंबर 2024 से 31 अगस्त 2025 के दौरान देशभर में कर्तव्य निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हुए कुल 191 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के नामों का वाचन किया गया। इनमें मध्यप्रदेश राज्य के 11 जांबाज पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से पुलिस बल के गौरव को बढ़ाया।

कलेक्टर और एसपी ने अर्पित किए पुष्पचक्र

शहीद स्मारक पर आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित किए। इस दौरान गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और स्थानीय विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे, जिन्होंने वीर शहीदों को नमन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को पुलिस बल के बलिदान के प्रति जागरूक करना भी था, ताकि उनमें देशप्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना का संचार हो सके।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 4 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 5 hours ago

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

about 5 hours ago

और पढ़ें

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस