सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी जनपद अंतर्गत ग्राम बोरिया में शासकीय भूमि पर कई वर्षों से कब्जा कर खेती किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्जे के कारण आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या को लेकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच विशाल साहू को आवेदन सौंपकर शासकीय भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की मांग की। सरपंच विशाल साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर सीमांकन कराने की पहल की।
ग्रामीणों की शिकायत पर तहसीलदार ने मामले का संज्ञान लेते हुए सात दिनों के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने से आवागमन की समस्या दूर होगी और आम लोगों को राहत मिलेगी









