Monthly Archives: October, 2026

Bhopal News Today: भोपाल के न्यू मार्केट में भीषण अग्निकांड, छोले-भटूरे की दुकान से उठी लपटों ने 6 दुकानों को लिया चपेट में
भोपाल के प्रसिद्ध न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर एक छोले-भटूरे की दुकान में भटूरे तलते समय कड़ाही से अचानक आग भड़क गई. देखते ही देखते लपटों ने पर्दों को पकड़ लिया और विकराल रूप धारण करते हुए आसपास की 5 से 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.

Indigo Flight Emergency Landing: पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट पर गिरी बिजली, पायलटों ने दिखाई सूझबूझ
पटना से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट (6E925) हवा में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे विमान का अगला हिस्सा (रेडोम) क्षतिग्रस्त हो गया.

Puja Special Train List 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने शुरू कीं 35 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट
दिवाली और छठ पर्व के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 35 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, पुणे, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से बिहार के प्रमुख शहरों जैसे पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, रक्सौल और सहरसा के लिए संचालित की जाएंगी.

Petrol Diesel Price Today: 9 अक्टूबर को पटना से दिल्ली तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर की नई रेट लिस्ट
9 अक्टूबर के लिए तेल विपणन कंपनियों ने देश में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं. आज मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.

Yogi Adityanath: यूपी पुलिस में 470 खिलाड़ियों की नियुक्ति, 43 सब इंस्पेक्टर भी शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में खेल प्रतिभाओं को सरकारी नौकरी देने की पहल को लेकर जानकारी साझा की है. कुशल खिलाड़ी कोटे के तहत यूपी पुलिस में चयनित 470 खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र दिए जाएंगे.

Delhi News: दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह
दिल्ली सरकार ने मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 9 और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है. आबकारी विभाग के अनुसार, दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर एहतियातन यह फैसला लिया गया है.



