Monthly Archives: May, 2026

MP Train Divert: यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन की टाइमिंग, नहीं तो हो सकती है परेशानी, कई एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट

MP Train Divert: यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन की टाइमिंग, नहीं तो हो सकती है परेशानी, कई एक्सप्रेस ट्रेनें डायवर्ट

जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर 4 मई से 27 मई तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य चलने के कारण भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग अस्थायी रूप से बदल दिए गए हैं. वलसाड-मुजफ्फरपुर, गोदान एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस और एलटीटी-अयोध्या कैंट जैसी ट्रेनें परिवर्तित रूट से चलेंगी. कुछ ट्रेनों के समय और स्टॉपेज भी प्रभावित हो सकते हैं.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026
मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी नियुक्ति, बाल अधिकार आयोग में दो नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी नियुक्ति, बाल अधिकार आयोग में दो नए सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग में लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां की हैं. राज्य शासन ने सोनम निनामा और अधिवक्ता अर्चना गुप्ता को आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. इससे पहले डॉ. निवेदिता शर्मा को आयोग का अध्यक्ष बनाया जा चुका है.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026
इंदौर बीजेपी में बढ़ी अंदरूनी कलह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर घमासान

इंदौर बीजेपी में बढ़ी अंदरूनी कलह, महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर घमासान

इंदौर भाजपा में महिला मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है. युवा और वरिष्ठ महिला नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ रही है. संगठन जिला इकाइयों से जल्द पैनल भेजने का दबाव बना रहा है, जबकि नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा नेताओं से रायशुमारी कर रहे हैं.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026
Jyotiraditya Scindia खेमे में नाराजगी! पूर्व पार्षद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Jyotiraditya Scindia खेमे में नाराजगी! पूर्व पार्षद ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

ग्वालियर में पूर्व पार्षद देवेंद्र पाठक के बयानों से भाजपा और सिंधिया खेमे में हलचल बढ़ गई है. भाजपा छोड़ चुके पाठक ने आरोप लगाया कि Jyotiraditya Scindia समर्थक नेताओं और मंत्रियों की सरकार में पहले जैसी सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि सिंधिया समर्थकों को पार्टी में कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और निगम-मंडलों की नियुक्तियों में भी उन्हें नजरअंदाज किया गया.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026
Datia By Election: मध्यप्रदेश में सियासी बवाल, Jitu Patwari ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

Datia By Election: मध्यप्रदेश में सियासी बवाल, Jitu Patwari ने BJP पर लगाए बड़े आरोप

दतिया में संभावित उपचुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू होने पर कांग्रेस ने भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. Jitu Patwari ने कहा कि राजेंद्र भारती का मामला अभी कोर्ट में लंबित है, फिर भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर देना भाजपा की बेचैनी दिखाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026
मॉनसून सत्र से पहले Mohan Yadav कैबिनेट में बड़ा बदलाव, कई मंत्रियों के कटेंगे नाम, नए चेहरों की होगी एंट्री

मॉनसून सत्र से पहले Mohan Yadav कैबिनेट में बड़ा बदलाव, कई मंत्रियों के कटेंगे नाम, नए चेहरों की होगी एंट्री

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री Mohan Yadav सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले कैबिनेट फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं. बीजेपी 17 और 18 मई को मंत्रियों के कामकाज, जनता के बीच उनकी पकड़ और संगठन से तालमेल की समीक्षा करेगी. कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों पर कार्रवाई हो सकती है और कुछ बड़े नेताओं की छुट्टी भी संभव मानी जा रही है.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026
MP Weather News: कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

MP Weather News: कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. नौगांव और खंडवा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और कई अन्य शहरों में भी पारा 42 से 43 डिग्री के बीच दर्ज हुआ. राजधानी भोपाल में दिन के साथ रातें भी गर्म हो गई हैं और लू जैसे हालात बन गए हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है.

डॉ आशा शर्मा17 May 2026