Monthly Archives: May, 2026

MP Railways Discount: दिव्यांग यात्रियों को ट्रेन टिकट में 75% तक छूट, भोपाल मंडल ने जारी किए 261 दिव्यांग कार्ड
भोपाल मंडल के पश्चिम मध्य रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए इस साल के पहले चार महीनों में 261 रियायत कार्ड जारी किए हैं. अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जिससे आवेदन करना आसान हो गया है.

MP Nagar Nikay Chunav: 3500 नेताओं पर गिरी गाज, चुनाव लड़ने से हुए अयोग्य
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी खर्च का ब्योरा जमा नहीं करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को 30 दिनों के भीतर निर्वाचन व्यय का हिसाब देना अनिवार्य है. आयोग ने लंबित मामलों के निपटारे के लिए ऑनलाइन सुनवाई शुरू की है, जिसके जरिए अब तक करीब 3500 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित किया जा चुका है. इनमें कुछ पर दो साल तो कुछ पर पांच साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है. अब ये उम्मीदवार 2027 के चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

MP Summer Special Train: ट्रेन में लंबी वेटिंग से राहत, MP के कई स्टेशनों से होकर दौड़ेगी समर स्पेशल, देखें नाम
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गोरखपुर के बीच रोजाना समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई तक संचालित होगी और इटारसी, रानी कमलापति व बीना समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. वापसी में गोरखपुर-हड़पसर समर स्पेशल 16 मई से चलेगी.

अब 24×7 मिलेगी मदद... CM मोहन यादव का बड़ा कदम, नवजात और गर्भवती महिलाओं के लिए 24 घंटे हेल्प सुविधा
मध्य प्रदेश सरकार मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुमन हेल्प डेस्क और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का विस्तार कर रही है. यह व्यवस्था गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं, शिकायत समाधान और जरूरी परामर्श उपलब्ध करा रही है.





