होटल से नोटों का बैग चोरी, CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

होटल से नोटों का बैग चोरी, CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ शहपुरा में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। एक शिक्षक का 50 हजार रुपए से भरा बैग होटल से पलक झपकते चोरी हो गया। पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालपुर गांव के रहने वाले शिक्षक सुघर बरमैया सोमवार सुबह करीब 11 बजे शहपुरा स्थित बैंक पहुंचे थे। उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रुपए नकद निकाले। शिक्षक ने पुलिस को बताया कि वे मोबाइल से लेन-देन नहीं करते। हर महीने वेतन नकद ही निकालते हैं।

यह रकम उन्होंने अपने बेटे और बेटी की पढ़ाई के लिए निकाली थी। उनका बेटा डिंडोरी में और बेटी जबलपुर में पढ़ाई कर रही है। फीस और अन्य खर्च के लिए ही उन्होंने इतनी बड़ी रकम निकाली थी।

पानी पीते समय हुई चोरी

बैंक से पैसे निकालने के बाद शिक्षक कुछ काम से तहसील कार्यालय गए। वहां से वे पैदल रेस्ट हाउस के सामने गुप्ता होटल पहुंचे। गर्मी के कारण उन्होंने होटल में रुककर पानी पिया। पानी पीते समय उन्होंने रुपयों से भरा बैग अपने पास ही कुर्सी पर रख दिया।

इसी दौरान एक युवक मौके का फायदा उठाकर बैग लेकर भाग गया। शिक्षक कुछ समझ पाते, तब तक वह काफी दूर निकल चुका था।
होटल मालिक ने बताया कि CCTV में चोरी की पूरी घटना दिख रही है। आरोपी युवक ने सिर पर कैप पहन रखी थी ताकि चेहरा साफ न दिखे। बैग चुराने के बाद वह तेजी से होटल के बाहर गया और पहले से खड़ी काले रंग की बाइक पर बैठकर भाग निकला।
पुलिस को शक है कि आरोपी पहले से ही शिक्षक के पीछे लगा था। बैंक से ही उसने शिक्षक की रेकी की होगी। जैसे ही मौका मिला, उसने होटल में वारदात कर दी।

एएसआई घसीटा राम रजक ने बताया, "शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल का CCTV फुटेज ले लिया गया है। साथ ही बैंक से लेकर होटल तक के रास्ते में लगे अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।"
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहें। हो सके तो डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल करें। अकेले न जाएं और रकम को थैले या बैग में सबके सामने न रखें। फिलहाल पुलिस CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 5 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 6 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 6 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 7 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 7 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 7 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

होटल से नोटों का बैग चोरी, CCTV के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस | Khabar Digital | Khabar Digital