Monthly Archives: July, 2026

Electricity Bill Shock: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 20% तक बढ़े बिजली बिल, जानिए कैसे बचाएं पावर

Electricity Bill Shock: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, 20% तक बढ़े बिजली बिल, जानिए कैसे बचाएं पावर

भोपाल में इस महीने बिजली उपभोक्ताओं के बिल 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. इसकी वजह सुरक्षा निधि समायोजन है, जिसे हर साल जून, जुलाई और अगस्त के बिलों में जोड़ा जाता है. करीब 2 लाख उपभोक्ताओं से लगभग 80 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि वसूली जाएगी. कई उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर की छूट कम मिलने और सुरक्षा निधि जुड़ने से बिल बढ़ने की शिकायत की है. बिजली कंपनी ने सलाह दी है कि स्मार्ट मीटर ऐप पर खपत की निगरानी रखें, 150 यूनिट के भीतर बिजली उपयोग करें और फिजूल बिजली खर्च से बचें, ताकि भविष्य में बिल कम आए.

डॉ आशा शर्मा16 Jul 2026
PM Awas Yojana 2.0 : इंदौर में बनेंगे 5000 नए फ्लैट, कम कीमत में मिलेगा 1BHK से 4BHK

PM Awas Yojana 2.0 : इंदौर में बनेंगे 5000 नए फ्लैट, कम कीमत में मिलेगा 1BHK से 4BHK

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत इंदौर में किफायती आवास परियोजना का विस्तार किया जा रहा है. पहले चरण में 18,606 फ्लैट बनने के बाद अब रंगवासा, सिंदौड़ा और सनावदिया में करीब 5,000 नए फ्लैट बनाए जाएंगे. इस परियोजना पर 578 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे. सभी आवश्यक विभागीय मंजूरियां मिल चुकी हैं और टेंडर जारी कर दिए गए हैं. निर्माण शुरू होने के बाद पात्र हितग्राहियों का चयन भी किया जाएगा. सरकार का दावा है कि फ्लैट बाजार कीमत से कम दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को अपना घर मिल सके.

डॉ आशा शर्मा16 Jul 2026
Datia By Election BJP Strategy: दतिया उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने बदली चुनावी रणनीति, प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा

Datia By Election BJP Strategy: दतिया उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने बदली चुनावी रणनीति, प्रभारी और सह-प्रभारी की घोषणा

दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं. आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाने के बाद पार्टी ने चुनावी प्रबंधन को मजबूत करने के लिए ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाहा को विधानसभा प्रभारी और राहुल कोठारी को सह-प्रभारी नियुक्त किया है.

डॉ आशा शर्मा16 Jul 2026
Bhopal E Bus Service: सस्ता और आरामदायक सफर, भोपाल में ई-बस सेवा शुरू, 10KM का सफर सिर्फ 15 रुपये में, देख लें अपना रूट

Bhopal E Bus Service: सस्ता और आरामदायक सफर, भोपाल में ई-बस सेवा शुरू, 10KM का सफर सिर्फ 15 रुपये में, देख लें अपना रूट

भोपाल में 25 जुलाई से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने जा रही है. इससे पहले 20 से 24 जुलाई तक अलग-अलग रूटों पर ट्रायल रन किया जाएगा. शुरुआती चरण में 10 रूटों पर 20 ई-बसें चलाई जाएंगी. यात्रियों को प्रति किलोमीटर 1.50 रुपये और न्यूनतम 7 रुपये किराया देना होगा. भविष्य में बसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 तक करने की योजना है. यह परियोजना भोपाल के साथ इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी लागू की जाएगी.

डॉ आशा शर्मा16 Jul 2026