जगन्नाथ ट्रस्ट विवाद: जांच पूरी होने के बाद भी अंतिम आदेश नहीं होने का आरोप, आवेदक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जगन्नाथ ट्रस्ट विवाद: जांच पूरी होने के बाद भी अंतिम आदेश नहीं होने का आरोप, आवेदक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी-- शहर के प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बाबू वंशस्वरूप वार्ड निवासी राजू गुप्ता ने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया है कि श्री जगन्नाथ ट्रस्ट समिति के वर्तमान पदाधिकारियों की वैधानिकता को लेकर हुई जांच, विधिक अभिमत और प्रशासनिक अनुमोदन के बावजूद अब तक अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।आवेदन के अनुसार, आवेदक ने पूर्व में कलेक्टर कार्यालय में शिकायत प्रस्तुत कर वर्तमान ट्रस्ट समिति को अवैध घोषित करते हुए मंदिर का प्रबंधन प्रशासन के अधीन लेने की मांग की थी। उनका दावा है कि इस मामले में तहसीलदार कटनी (नगर), अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तथा जिला अभियोजन अधिकारी स्तर पर जांच और विधिक परीक्षण किया गया।आवेदक के अनुसार, जांच प्रतिवेदनों में वर्तमान समिति की वैधानिक स्थिति पर प्रश्न उठाए गए हैं तथा आवश्यक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। आवेदन में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित प्रकरण पर अपर कलेक्टर द्वारा अनुमोदन दिए जाने के बाद केवल अंतिम आदेश पारित किया जाना शेष है, लेकिन अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया।राजू गुप्ता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि लंबे समय से मामला लंबित रहने के कारण मंदिर की संपत्ति, धार्मिक व्यवस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना है कि न्याय की अपेक्षा में वे लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई अंतिम राहत नहीं मिली है।आवेदक ने प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा है कि यदि निर्धारित समय में प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया तो वे कड़ा कदम उठाने के लिए विवश होंगे।

खबर डिजिटल संवाददाता सौरभ श्रीवास्तव कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जगन्नाथ ट्रस्ट विवाद: जांच पूरी होने के बाद भी अंतिम आदेश नहीं होने का आरोप, आवेदक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन | Khabar Digital | Khabar Digital