बड़वारा में पट्टा वितरण घोटाले का विस्फोट! फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने खोला भ्रष्टाचार का मोर्चा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बड़वारा में पट्टा वितरण घोटाले का विस्फोट! फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने खोला भ्रष्टाचार का मोर्चा

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर/ कटनी -- बड़वारा। बड़वारा ग्राम में शासन की आवासीय पट्टा वितरण योजना अब गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए पट्टा वितरण में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि जिन लोगों को आवासीय पट्टे दिए गए हैं, उनमें कई ऐसे हैं जो पात्रता की श्रेणी में ही नहीं आते। सबसे गंभीर आरोप यह है कि कुछ महिलाओं ने पति के जीवित होने के बावजूद स्वयं को विधवा (बेवा) दर्शाकर कथित रूप से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर पट्टा प्राप्त कर लिया। ग्रामीणों ने ऐसे सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है।ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि गरीब और भूमिहीन परिवारों के लिए बनाई गई योजना का लाभ रसूखदार और भू-माफियाओं ने उठा लिया। जिन लोगों के पास पहले से पक्के मकान और पर्याप्त भूमि मौजूद है, उन्हें भी पट्टे आवंटित कर दिए गए। इतना ही नहीं, कई खसरा नंबरों पर कथित अवैध निर्माण और बेनामी सौदों का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह पट्टा किसी अन्य व्यक्ति के नाम है, जबकि निर्माण कोई दूसरा व्यक्ति कर रहा है, जो शासन के नियमों का खुला उल्लंघन है।ग्रामीणों ने हल्का पटवारी और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि गरीबों के कच्चे मकानों पर कार्रवाई करने में प्रशासन तत्पर रहता है, लेकिन प्रभावशाली लोगों द्वारा किए गए कथित अवैध निर्माणों पर आंखें मूंद ली जाती हैं। इससे आम लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है।ग्रामीणों की प्रमुख मांगेंसभी विवादित खसरा नंबरों की भौतिक एवं अभिलेखीय जांच कराई जाए।फर्जी दस्तावेज तैयार कर पट्टा लेने वालों पर धोखाधड़ी एवं जालसाजी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।अपात्र व्यक्तियों के पट्टे तत्काल निरस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।प्रशासन द्वारा कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाकर दोषी अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाए।जय सूर्यवंशी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे जनआंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 2 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 3 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 4 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 4 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 4 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बड़वारा में पट्टा वितरण घोटाले का विस्फोट! फर्जी दस्तावेजों से जमीन हड़पने का आरोप, ग्रामीणों ने खोला भ्रष्टाचार का मोर्चा | Khabar Digital | Khabar Digital