Monthly Archives: August, 2026

'2028 का ऑफर दिया था...' राजेंद्र भारती के दावे से दतिया की सियासत में मचा हड़कंप
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती और कांग्रेस प्रत्याशी कुँअर घनश्याम सिंह एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. भारती ने दावा किया कि उन्हें राजनीतिक प्रस्ताव देकर मनाने की कोशिश की गई थी, जबकि घनश्याम सिंह पहले ही उन पर भितरघात के आरोप लगा चुके हैं. दोनों नेताओं की बयानबाजी से दतिया की राजनीति गरमा गई है और अब सभी की नजरें 3 अगस्त को आने वाले चुनाव परिणाम पर हैं.

CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से बहनों को दिए 300 करोड़, आयुर्वेद कॉलेज से हेलीपैड तक किए बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के स्व-सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये का ऋण सिंगल क्लिक से जारी किया. साथ ही 283 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया. उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. झाबुआ में आयुर्वेदिक कॉलेज, रेल सुविधा, हेलीपैड और खेल स्टेडियम जैसी नई सौगातें भी दी गईं.







