व्यापार•

एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गिफ्ट सिटी का पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान- ‘ऑरम एडवांटेज़’

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गिफ्ट सिटी का पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान- ‘ऑरम एडवांटेज़’

अमेरिकी डॉलर, यूरोss और ब्रिटिश पाउंड में निवेश का विकल्प, अंतरराष्ट्रीय शेयरों, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड में निवेश की सुविधा

  • गिफ्ट सिटी में एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस की शुरुआत
  • लाइफ इंश्योरेंस कवर के साथ अंतरराष्ट्रीय शेयरों, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड में निवेश का विकल्प

मुंबई : भारत की प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में यसे एक, एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस (एएफएलआई) ने ऑरम एडवांटेज प्‍लान लॉन्च किया है। यह गिफ्ट सिटी में किसी जीवन बीमा कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। ग्राहक इसमें अमेरिकी डॉलर, यूरो या ब्रिटिश पाउंड में निवेश कर सकते हैं और साथ में लाइफ इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।

इस लॉन्च के साथ एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर (आईएफएससी) गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में अपना कारोबार शुरू किया है। इससे कंपनी को विदेशों में रहने वाले और अलग-अलग देशों में वित्तीय जरूरतों वाले ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ऑरम एडवांटेज़ प्‍लान एक यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) है। इसमें ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय शेयरों, फिक्स्ड इनकम और गोल्ड समेत कई तरह के निवेश विकल्प मिलते हैं। इससे ग्राहक अलग-अलग देशों और निवेश विकल्पों में अपना पैसा बांटकर निवेश कर सकते हैं।

इस प्लान में प्रीमियम भरने के कई विकल्प हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग फंड स्ट्रैटेजी चुन सकते हैं। प्लान में बिना किसी लॉक-इन अवधि के आंशिक निकासी की सुविधा भी है। इसके अलावा, तय शर्तों के अनुसार मैच्योरिटी बेनिफिट, लॉयल्टी एडिशन और डेथ बेनिफिट भी मिलते हैं।

ऑरम एडवांटेज़ प्‍लान किसी भी राष्ट्रीयता वाले ग्राहक के लिए उपलब्ध है, चाहे वह भारत में रहता हो या विदेश में। इसमें एनआरआई, ओसीआई और पीआईओ भी शामिल हैं, जो लागू नियमों और शर्तों के अधीन इस प्लान का लाभ ले सकते हैं। निवेश की न्यूनतम राशि चुनी गई करेंसी के अनुसार 3,000 अमेरिकी डॉलर, 3,000 यूरो या 3,000 ब्रिटिश पाउंड है।

लॉन्च पर एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, श्री जूड गोम्स ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय जरूरतों वाले ग्राहक तेजी से ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जिनके जरिए वे अलग-अलग करेंसी और बाजारों में निवेश कर सकें। ऑरम एडवांटेज़ प्‍लान मल्टी-करेंसी निवेश विकल्पों को लाइफ इंश्योरेंस कवर के साथ जोड़कर इस जरूरत को पूरा करता है। गिफ्ट सिटी में हमारी शुरुआत हमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने और उनकी बदलती वित्तीय जरूरतों के मुताबिक समाधान देने का मजबूत आधार देती है।”

गिफ्ट सिटी के जरिए एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस मध्य पूर्व, उत्तरी अमेरिका, यूरोप, ब्रिटेन, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया समेत प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों के ग्राहकों को सेवाएं देगा।

कंपनी आने वाले समय में गिफ्ट सिटी से टर्म इंश्योरेंस और पेंशन प्रोडक्ट्स भी पेश करने की योजना बना रही है। ऑरम एडवांटेज़ के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑरम एडवांटेज़ की आधिकारिक वेबसाइट (ऑरम वेबसाइट लिंक ) पर जाएं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एजियस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस ने लॉन्च किया गिफ्ट सिटी का पहला मल्टी-करेंसी लाइफ इंश्योरेंस प्लान- ‘ऑरम एडवांटेज़’ | Khabar Digital | Khabar Digital