व्यापार•

एअर इंडिया और रियाध एयर ने यात्रियों को भारत एवं सऊदी अरब के बीच और आगे के लिए यात्रा के प्रीमियम विकल्प प्रदान करने के लिए साईन किया एमओयू

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एअर इंडिया और रियाध एयर ने यात्रियों को भारत एवं सऊदी अरब के बीच और आगे के लिए यात्रा के प्रीमियम विकल्प प्रदान करने के लिए साईन किया एमओयू
  • एमओयू में कोडशेयर और इंटरलाइन एग्रीमेन्ट्स के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग की योजनाओं की रूपरेखा दी गई है
    • यह साझेदारी व्यापार, पर्यटन और पारिवारिक संबंधों को बढ़ावा देती है, और दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों को दर्शाती है

गुरुग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाइन, एअर इंडिया और सऊदी अरब की नई नेशनल कैरियर, रियाध एयर ने साझेदारी के लिए एमओयू साईन किया है। यह साझेदारी यात्रियों को भारत, सऊदी अरब और आगे के गंतव्यों के बीच निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

यह एमओयू दोनों फुल-सर्विस प्रीमियम एयरलाइन्स की साझा महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। इसका उद्देश्य दिल्ली, मुंबई और रियाध में स्थित हब्स के भौगोलिक फायदों का लाभ उठाते हुए, भारत, सऊदी अरब और उससे आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ग्लोबल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।

विनियामक अनुमोदन मिलने के बाद एअर इंडिया और रियाध एयर, इंटरलाइन और कोडशेयर व्यवस्था शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इससे यात्री एक ही बुकिंग के द्वारा दोनों एयरलाइन्स के नेटवर्क पर बिना रुकावट यात्रा कर सकेंगे, साथ ही एयरलाइन्स के हब्स के ज़रिए उन्हें आगे की यात्रा के लिए आसान कनेक्शन पाने में भी मदद मिलेगी।

दोनों एयरलाइन्स कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार करेंगी, जिसमें एक दूसरे के लॉयल्टी प्रोग्राम के फायदे, कार्गो सेवाएँ, परिचालन में सहयोग और मेहमानों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई डिजिटल और तकनीकी पहलें शामिल हैं। यह साझेदारी घूमने, परिवार से मिलने या काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले मेहमानों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी, जो सऊदी अरब और भारत के बीच गहरे आर्थिक, सांस्कृतिक संबंधों एवं दोनों देशों के लोगों के बीच के रिश्तों को दर्शाती है।

एअर इंडिया के चीफ़ एक्ज़क्टिव ऑफ़िसर और मैनेजिंग डायरेक्टर, कैंपबैल विल्सन ने कहाः “आज ग्लोबल एविएशन की बात करें तो भारत और सऊदी अरब तेज़ी से विकसित होते महत्वपूर्ण मार्केट हैं, और दोनों देशों में विकास की गति को देखते हुए यह साझेदारी बेहद स्वाभाविक है। हमें खुशी है कि हमें रियाध एयर के साथ मिलकर काम करने का मौका मिल रहा है, इससे हम दोनों एयरलाइन्स की क्षमताओं का उपयोग कर अपने मेहमानों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेंगे। हमारा मुख्य उद्देश्य हमारे संयुक्त नेटवर्क पर ज़्यादा विकल्प प्रदान कर उनके यात्रा के अनुभव को बेहतर बनाना है।”

रियाध एयर के सीईओ टोनी डगलस ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और गतिशील एविएशन मार्केट्स में से एक है, और एअर इंडिया के साथ यह साझेदारी सऊदी अरब को दुनिया के मुख्य गंतव्यों के साथ जोड़ने के रियाध एयर के मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम एक साथ मिलकर मेहमानों को सहज एवं विश्व-स्तरीय अनुभव प्रदान करना चाहते हैं, दोनों देशों के बीच साझा गहरे सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को दर्शाता है।”

2022 में निजीकरण के बाद से, एअर इंडिया ने अपने ग्लोबल अलायंस नेटवर्क का विस्तार किया है। आज, एयरलाइन के दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइन्स के साथ 25 कोडशेयर साझेदारियां और 120 से ज़्यादा इंटरलाइन एग्रीमेंट हैं, जिससे एअर इंडिया के उपभोक्ताओं को दुनिया भर में 1,000 से अधिक गंतव्यों तक आसान पहुँच मिलती है।

रियाध एयर ने हाल ही में अपनी वेबसाइट और ऐप पर लंदन हीथ्रो के लिए उड़ानों की पब्लिक सेल शुरू की है; इन उड़ानों की शुरुआत 1 जुलाई से होगी। इस नए रूट के ज़रिए भारतीय यात्री बिना रूकावट रियाध के रास्ते, यूके और यूरोप की यात्रा कर सकते हैं। इससे घूमने-फिरने, परिवार से मिलने या काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले मेहमानों के लिए यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एअर इंडिया और रियाध एयर ने यात्रियों को भारत एवं सऊदी अरब के बीच और आगे के लिए यात्रा के प्रीमियम विकल्प प्रदान करने के लिए साईन किया एमओयू | Khabar Digital | Khabar Digital