व्यापार•

एयर इंडिया के 'महाराजा क्लब' को फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में वैश्विक पहचान, एशिया-मेना क्षेत्र में चुना गया 'सर्वश्रेष्ठ उभरता प्रोग्राम'

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एयर इंडिया के 'महाराजा क्लब' को फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में वैश्विक पहचान, एशिया-मेना क्षेत्र में चुना गया 'सर्वश्रेष्ठ उभरता प्रोग्राम'

शिकागो/नई दिल्ली। भारत की प्रमुख एयरलाइन एयर इंडिया को उसके लॉयल्टी प्रोग्राम ‘महाराजा क्लब’ के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। शिकागो में आयोजित प्रतिष्ठित फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में महाराजा क्लब को एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका क्षेत्र का 'अप एंड कमिंग प्रोग्राम ऑफ द ईयर' घोषित किया गया।

यह अवार्ड दुनिया भर के लाखों ट्रैवलर्स द्वारा दिए गए वोट्स के आधार पर तय होता है, और एयर इंडिया के लॉयल्टी प्रोग्राम में हुए बदलावों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा, "फ्रेडी अवार्ड्स जैसे वैश्विक मंच से सम्मान मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह दिखाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और यात्रियों को एक आधुनिक, पारदर्शी और लाभकारी लॉयल्टी अनुभव देने में सफल हो रहे हैं।"

1988 से शुरू हुए फ्रेडी अवार्ड्स को ट्रैवल इंडस्ट्री में लॉयल्टी प्रोग्राम्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है। हर साल दुनियाभर में 4.2 मिलियन से ज्यादा लोग इसमें वोट करते हैं।

महाराजा क्लब में हुआ बड़ा बदलाव
टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया के कायाकल्प का एक अहम हिस्सा बना है ‘महाराजा क्लब’। अप्रैल 2024 में इसे पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया गया। अब यह मील-आधारित प्रणाली के बजाय व्यय-आधारित पॉइंट सिस्टम पर चलता है, जिससे ज्यादा पारदर्शिता और लाभ मिलते हैं।
अब सदस्य स्टार अलायंस की 24 एयरलाइनों में पॉइंट कमा सकते हैं, 1100+ लाउंज एक्सेस पा सकते हैं और ग्लोबल स्तर पर विशेष सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एयर इंडिया के 'महाराजा क्लब' को फ्रेडी अवार्ड्स 2025 में वैश्विक पहचान, एशिया-मेना क्षेत्र में चुना गया 'सर्वश्रेष्ठ उभरता प्रोग्राम' | Khabar Digital | Khabar Digital