व्यापार•

अमिताभ मुखर्जी ने एनएमडीसी के चेयरमैन एवं एमडी का पदभार संभाला

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

अमिताभ मुखर्जी ने एनएमडीसी के चेयरमैन एवं एमडी का पदभार संभाला

हैदराबाद : श्री अमिताभ मुखर्जी ने 6 मार्च 2025 से राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) के 1996 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री मुखर्जी ने केंद्र सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। एनएमडीसी में वे मार्च 2023 से सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) और नवंबर 2018 से निदेशक (वित्त) के रूप में कार्यरत रहे हैं। साथ ही, वे एनएमडीसी स्टील लिमिटेड और लिगेसी आयरन ओर लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं।

श्री मुखर्जी के नेतृत्व में एनएमडीसी ने 2024 में 45 मिलियन टन से अधिक लौह अयस्क उत्पादन कर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल किया। कंपनी ने उनके मार्गदर्शन में अपने टर्नओवर और नेटवर्थ में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। डिजिटल और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देते हुए उन्होंने देश की एकमात्र मशीनीकृत हीरा खदान के संचालन को फिर से शुरू करने में अहम भूमिका निभाई।

एनएमडीसी स्टील प्लांट को चालू करने में उनके प्रयासों से यह संयंत्र अब बस्तर का गौरव बन चुका है। इसके अलावा, उनके नेतृत्व में कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में स्वर्ण खनन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है, जिससे एनएमडीसी वैश्विक खनन क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

श्री मुखर्जी ने एनएमडीसी की दीर्घकालिक निवेश रणनीतियों को साकार करने, वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने और जिम्मेदार खनन की दिशा में ठोस कदम उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नवरत्न कंपनी के रूप में एनएमडीसी 2030 तक 100 मिलियन टन की खनन क्षमता के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

उनकी यह नियुक्ति भारत के खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में उनके बहुआयामी अनुभव और प्रभावशाली नेतृत्व को दर्शाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

अमिताभ मुखर्जी ने एनएमडीसी के चेयरमैन एवं एमडी का पदभार संभाला | Khabar Digital | Khabar Digital