व्यापार•

लैंसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड ने 10,000 टीईयू (कंटेनर्स) लीज पर देने के लिए इंडोनेशियाई कंपनी के साथ करार किया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

लैंसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड ने 10,000 टीईयू (कंटेनर्स) लीज पर देने के लिए इंडोनेशियाई कंपनी के साथ करार किया

कंपनी का लक्ष्य वर्तमान टीईयू (कंटेनर्स) क्षमता को 20,000 से बढ़ाकर 45,000 सालाना करना

मुंबई : देश की अग्रणी एकीकृत शिपिंग और लॉजिस्टिक्स समाधान प्रदाताओं में से एक, 'लैंसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड' ने एक प्रमुख इंडोनेशियाई कंपनी, पी.टी.मैप ट्रांस लॉजिस्टिक, सुरबाया, के साथ 10,000 टीईयू (बीस-फुट कंटेनर और चालीस-फुट कंटेनर) लीज पर देने के लिए एक करार किया है। करार पर लैंसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री खालिक चटाईवाला और पी.टी.मैप ट्रांस लॉजिस्टिक, सुरबाया के निदेशक श्री प्रफुल्ल झा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए।

लैंसर कंटेनर्स लाइन्स लिमिटेड का प्रबंधन इस रणनीतिक करार को लीजिंग गतिविधियों को बढ़ाने में एक कदम के रूप में देखता है जिससे कंपनी को अपने व्यवसाय का विस्तार करने और शेयरधारकों के मूल्य को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस करार से कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है, क्योंकि इससे कंपनी का समग्र विकास होगा जिसके परिणामस्वरूप कंपनीकी बाजार स्थिति मजबूत होगी।

इससे पहले कंपनी ने अगले कुछ वर्षों के लिए अपनी मेगा विस्तार योजनाओं की घोषणा की थी। कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 तक अपनी टीईयू (बीस-फुट कंटेनर और चालीस-फुट कंटेनर) क्षमता को वित्त वर्ष 2024 में दर्ज लगभग 20,000 टीईयू से बढ़ाकर 45,000 टीईयू तक करना है और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी हर महीने 200-300 कंटेनरों को शामिल करके अपनी कंटेनर इन्वेंट्री को लगातार बढ़ाने का इरादा रखती है। कंपनी का लक्ष्य पूरी तरह से एकीकृत सेवा प्रदाता बनना है और वह सक्रिय रूप से एक नया जहाज खरीदने के अवसर तलाश रही है। इन उपायों से आने वाले वर्षों में स्वस्थ राजस्व और मार्जिन वृद्धि प्राप्त होने की उम्मीद है। 

2011 में स्थापित, लैंसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड भारत में अत्यधिक एकीकृत शिपिंग और लॉजिस्टिक्स सेवाएं प्रदान करने में लगी हुई है। कंपनी भारतीय उपमहाद्वीप, दक्षिण पूर्व एशिया, सुदूर तट, भूमध्य सागर, लाल सागर, काला सागर, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका, सीआईएस देशों, अमेरिका, यूरोप और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी ने वैश्विक लॉजिस्टिक्स डोमेन AMTOI, FIEO, BIC फ्रांस, WCA वर्ल्ड, GNN में प्रमुख पंजीकरण हासिल कर कुछ सुरक्षा हासिल की है। कंपनी की उपस्थिति 30 से अधिक देशों में है और यह 86 बंदरगाहों और 36 आईसीडी स्थानों पर सेवा प्रदान करती है।

अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री अब्दुल खालिक चटाईवाला ने कहा, “हमारे कंटेनर बेड़े का विस्तार करने और हमारे सेवा मार्गों को अनुकूलित करने पर हमारे केंद्रित प्रयासों से संभाले गए कंटेनरों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कंपनी का विस्तारित कंटेनर बेड़ा अब 22,707 टीईयू है। यह वृद्धि बेड़े के विस्तार और लॉजिस्टिक्स अनुकूलन में हमारे रणनीतिक निवेश को उजागर करती है, जो वैश्विक व्यापार की बढ़ती मांगों को पूरा करने की हमारी क्षमता को प्रदर्शित करती है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में, हमने अपने मौजूदा पोर्टफोलियो में 3,008 टीईयू जोड़े। हमारी विकास रणनीति के अनुरूप, लैंसर कंटेनर एक महत्वाकांक्षी विस्तार योजना को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 26 तक टीईयू क्षमता को 45,000 तक बढ़ाना है। दुबई में हमारी रणनीतिक स्थिति हमारी परिचालन रणनीति की आधारशिला बनी हुई है। कंपनी नए व्यापार मार्गों की खोज और कंटेनरों को कई गंतव्यों तक पहुंचाकर अपनी पहुंच का विस्तार कर रही है जहां कार्गो की मांग है।"

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 172.4 करोड़ रुपए का राजस्व, 15.91 करोड़ रुपए का ईबिटा और 12.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

यह उल्लेखनीय प्रदर्शन लगातार बंदरगाह की दिक्कतों एवं भू-राजनीतिक तनाव के साथ चुनौतीपूर्ण व्यापक आर्थिक माहौल के कारण बढ़ती कंटेनर शिपिंग दरों की पृष्ठभूमि में आया है। इन प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, संचालन को अनुकूलित करने और बाजार के अवसरों का लाभ उठाने पर ध्यान ने कंपनी को विकास हासिल करने और अपनी प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने में सक्षम बनाया है।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 में 646.8 करोड़ रुपए का राजस्व, ईबिटा मार्जिन 13.9% के साथ 88.1 करोड़ रुपए का ईबिटा और शुद्ध लाभ मार्जिन 9.2% के साथ 12.1 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2024 में ईबिटा और कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन में क्रमशः 320 आधार अंक और 280 आधार अंक  की वृद्धि कंपनी के परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन में सुधार को दर्शाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

लैंसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड ने 10,000 टीईयू (कंटेनर्स) लीज पर देने के लिए इंडोनेशियाई कंपनी के साथ करार किया | Khabar Digital | Khabar Digital