व्यापार•

बड़े भाई मुकेश के हाथों संपत्ति बेच सकेंगे अनिल अंबानी

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

बड़े भाई मुकेश के हाथों संपत्ति बेच सकेंगे अनिल अंबानी

नई दिल्ली। नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनक्लैट) ने अनिल अंबानी नियंत्रित आरकॉम को बड़ी राहत देते हुए दो सहायक शाखाओं रिलायंस इन्फ्राटेल और रिलायंस टेलीकॉम समेत उसकी दिवालियापन प्रक्रिया पर सशर्त रोक लगा दी है। इसके साथ ही आरकॉम को अपनी संपत्ति मुकेश अंबानी नियंत्रित रिलायंस जियो के हाथों बेचने की भी इजाजत दे दी गई है। इसके लिए ट्रिब्यूनल ने आरकॉम को पहली जून से 120 दिनों के भीतर एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये का भुगतान करने को कहा है। एनक्लैट ने कहा है कि अगर कंपनी यह भुगतान करने में विफल रहती है, तो उसके खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दिया जाएगा।

एनक्लैट के इस फैसले के बाद आरकॉम को रिलायंस जियो के हाथों संपत्ति बेचकर 25,000 करोड़ रुपये जुटाने का रास्ता खुल गया है। ट्रिब्यूनल के चेयरमैन जस्टिस एस. जे. मुखोपाध्याय की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ ने आरकॉम के चेयरमैन और एमडी को इस बारे में एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है। इसके साथ ही पीठ ने एरिक्सन इंडिया को भी आरकॉम की यह पेशकश स्वीकार करने संबंधी हलफनामा एनक्लैट में दाखिल करने को कहा है।

आरकॉम ने मंगलवार को अपने परिचालन कर्जदाता एरिक्सन इंडिया को एकमुश्त 500 करोड़ रुपये का भुगतान करने की पेशकश की थी। एरिक्सन की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि आरकॉम पर कंपनी का 978 करोड़ रुपये बकाया था, जो अब बढ़कर 1,600 करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। एरिक्सन ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में आरकॉम और उसकी दो सहयोगी कंपनियों के खिलाफ दिवालियापन प्रक्रिया शुरू करने संबंधी अपील दायर की थी, जिसे 15 मई को एनसीएलटी ने स्वीकार कर लिया था।

एलेक्ट्रोस्टील के लिए वेदांता को 5,320 करोड़ रुपये चुकाने की अनुमति

एनक्लैट ने बुधवार को इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स के अधिग्रहण के लिए उसके कर्जदाताओं को एकमुश्त 5,320 करोड़ रुपये के भुगतान की इजाजत वेदांता लिमिटेड को दे दी है। हालांकि एनक्लैट की दो सदस्यीय पीठ ने यह भी कहा कि यह भुगतान वेदांता की बोली को चुनौती देने वाली रेनेसां स्टील की याचिका पर अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा। एनक्लैट के चेयरमैन जस्टिस एस. जे. मुखोपाध्याय ने कहा कि मामला लंबित रहने के दौरान सभी पक्ष अनुमोदित समाधान योजना पर ही काम करेंगे। एनक्लैट के मुताबिक अगर रेनेसां स्टील की बोली मंजूर की जाती है, तो इलेक्ट्रोस्टील को यह रकम वेदांता को वापस लौटानी होगी।

टाटा बताए वह भूषण स्टील के वैधानिक करों का भुगतान करेगी या नहीं

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (एनक्लैट) ने टाटा स्टील से पूछा है कि वह भूषण स्टील के आयकर व वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसे वैधानिक करों का भुगतान करेगी या नहीं। एनक्लैट ने टाटा स्टील को इस बारे में एक बयान दाखिल करने के अलावा यह भी बताने को कहा है कि परिचालन कर्जदाताओं को ऑफर किए गए 532 करोड़ रुपये में से एलएंडटी को को कितनी रकम मिलेगी।

गौरतलब है कि भूषण स्टील के संस्थापक सिंगल परिवार और कंपनी के परिचालन कर्जदाता लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने टाटा स्टील के हाथों कंपनी के अधिग्रहण के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की हुई है। भूषण स्टील पर करीब 56,000 करोड़ रुपये का कर्ज है और पिछले सप्ताह टाटा स्टील को कंपनी के अधिग्रहण की इजाजत दे दी गई थी। सिंगल परिवार का तर्क है कि टाटा स्टील की बोली इसलिए गैरकानूनी है, क्योंकि उसकी एक सहयोगी कंपनी (टाटा स्टील यूके) पर ब्रिटेन की एक अदालत द्वारा जुर्माना लगाया जा चुका है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार