व्यापार•

नासिक में एसुस इंडिया ने स्टोर का अनावरण किया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नासिक में एसुस इंडिया ने स्टोर का अनावरण किया

देश भर में ब्रैंड की रिटेल उपस्थिति का विस्तार करने की दिशा में विशेष कदम बढ़ाते हुए, एसुस इंडिया ने आज नासिक में अपने पहले हाइब्रिड (पेगासुस और आरओजी) स्टोर का अनावरण किया। प्रीमियम लुक, उन्नत ग्राहक अनुभव और आरओजी ज़ोन वाले पेगासुस और आरओजी सेटअप के साथ यह पूरे भारत में पहला हाइब्रिड स्टोर है, जिसने भारत में खुद को एक नई उपलब्धि के रूप में साबित किया है। 568 वर्ग फीट में फैला हुआ यह हाइब्रिड स्टोर कंज्यूमर नोटबुक्स, आरओजी पीसी और लैपटॉप्स, ऑल-इन-वन पीसी, गेमिंग डेस्कटॉप्स, एक्सेसरीज़ और क्रिएटर सीरीज़ की पेशकश करता है, साथ ही यह भारत में तेजी से बढ़ती गेमर्स कम्युनिटी के लिए एक एक्सपीरिएंशल ज़ोन से भी सुसज्जित है।

देश में ऑनलाइन गेमिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने में एसुस हमेशा ही सबसे आगे रहा है। नासिक में शुरू किया गया यह नवीनतम हाइब्रिड स्टोर इस बात का एक जीता-जागता प्रमाण है, जो इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने में विशेष योगदान देता है। यह स्टोर एक समर्पित आरओजी गेमिंग ज़ोन से सुसज्जित है। यह नवीनतम एसुस आरओजी प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करता है, जिसका ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग के शौकीन मुफ्त में लुफ्त उठा सकते हैं। 

इस स्टोर में 5x5 की आराम से बैठने की क्षमता है, जिसमें इच्छुक खिलाड़ी नवीनतम आरओजी लैपटॉप्स पर व्यावहारिक अनुभव का लाभ ले सकते हैं। एसुस द्वारा गेमर्स के लिए आरओजीवर्स (ROGverse) नामक एक ऑनलाइन पोर्टल भी बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल वे स्टोर पर आकर खेलने हेतु अपना मुफ्त स्थान पंजीकृत और बुक करने के लिए कर सकते हैं।

नवीनतम लॉन्च किया गया यह हाइब्रिड स्टोर शहर का पहला स्टोर है, इस प्रकार महाराष्ट्र में ब्रैंड ने 18 एईएस स्टोर्स का आँकड़ा पूरा कर लिया है।

नासिक में पहले हाइब्रिड स्टोर के लॉन्च के बारे में बात करते हुए, अर्नोल्ड सु, वाइस प्रेसिडेंट- कंज्यूमर और गेमिंग पीसी, सिस्टम बिज़नेस ग्रुप, एसुस इंडिया, ने कहा, "आज नासिक में अपने पहले हाइब्रिड स्टोर की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। रिटेल क्षेत्र में विस्तार के दृष्टिकोण से, वर्ष 2024 की शुरुआत में हमारे लिए यह लॉन्च एक बड़ी उपलब्धि है। 

ऐसा इसलिए, क्योंकि इस स्टोर की परिभाषा शहर के पहले ब्रैंड स्टोर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत का पहला ऐसा हाइब्रिड स्टोर है, जो पेगासुस और आरओजी के साथ ग्राहकों को एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र की जरूरतों को दृढ़ता से पूरा करना है। इसके लिए हम सिर्फ टियर 1 शहरों को ही लक्षित नहीं कर रहे हैं, बल्कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी प्रवेश कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक टचपॉइंट्स स्थापित किए जा सकें और ग्राहकों को बेहतर अनुभव के साथ ही आसान पहुँच प्रदान की जा सके। मुझे यकीन है कि ग्राहकों को स्टोर पर आरओजी गेमिंग ज़ोन की पेशकश पसंद आएगी और वे अनुभव का एक अलग स्तर अपने साथ लेकर जाएँगे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार