व्यापार•

एक्सिस बैंक ने की अपनी प्रमुख अखिल भारतीय कला, शिल्प और साहित्य प्रतियोगिता ‘स्प्लैश 2025’ के विजेताओं की घोषणा

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक ने की अपनी प्रमुख अखिल भारतीय कला, शिल्प और साहित्य प्रतियोगिता ‘स्प्लैश 2025’ के विजेताओं की घोषणा
  • विजेताओं को 1 लाख रुपये और उपविजेताओं को 50 हजार रुपये मिलेंगे
  • विजेता कलाकृतियों को बेंगलुरु के म्यूज़ियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (एमएपी) में प्रदर्शित किया जाएगा
    मुंबई : देश के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने बच्चों के लिए आयोजित अपनी प्रमुख अखिल भारतीय आर्ट, क्राफ्ट और लिटरेचर प्रतियोगिता ‘स्प्लैश 2025’ के विजेताओं की घोषणा की है। यह प्रतियोगिता 7 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित की जाती है और इसका यह 13वां संस्करण था। ‘दिल से ओपन’ की ब्रांड फिलॉसफी पर आधारित यह पहल देशभर के बच्चों को अपनी रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को व्यक्त करने का मंच प्रदान करती है।
    इस वर्ष ‘स्प्लैश’ को जबरदस्त समर्थन मिला और देशभर से करीब 7 लाख प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। इस पहल के तहत 1,900 से अधिक स्कूलों तक पहुंच बनाई गई और एक्सिस बैंक की 5,500 से अधिक शाखाओं के माध्यम से बच्चों ने इसमें भाग लिया, जो इसकी मजबूत जमीनी उपस्थिति और अखिल भारतीय पहुंच को दर्शाता है।
    प्रतियोगिता में छह विजेताओं और छह उपविजेताओं को क्रमशः 1 लाख रुपये और 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। विजेता कलाकृतियों को बेंगलुरु स्थित म्यूज़ियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी (एमएपी) में प्रदर्शित किया जाएगा। वहीं शीर्ष 400 प्रतिभागियों को पार्टनर ब्रांड्स जैसे इक्सिगो और अमेरिकन टूरिस्टर की ओर से आकर्षक उपहार और वाउचर दिए जाएंगे।
    7 से 10 वर्ष आयु वर्ग के विजेता:
  • आर्ट: देबोस्मिता बनिक, अगरतला (त्रिपुरा)
  • क्राफ्ट: श्रुति सिद्धार्थ घोष, ठाणे (महाराष्ट्र)
  • लिटरेचर: निर्वी वशिष्ठ, अहमदाबाद (गुजरात)
    11 से 14 वर्ष आयु वर्ग के विजेता:
  • आर्ट: सौम्या मोहंती, खोरधा (ओडिशा)
  • क्राफ्ट: सानिका छाजेड़, पुणे (महाराष्ट्र)
  • लिटरेचर: वैभव कृष्णा, कांचीपुरम (तमिलनाडु)
    इस अवसर पर एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा, “स्प्लैश हमेशा से केवल एक प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि यह कल्पनाशीलता, मौलिकता और आत्म-अभिव्यक्ति का उत्सव है। स्प्लैश 2025 को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि देशभर के बच्चों में अपार रचनात्मक क्षमता मौजूद है। युवा प्रतिभाओं को सीखने और अभिव्यक्ति का मंच देकर हम उन्हें बड़े सपने देखने और अपने रचनात्मक जुनून को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।”
    इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन 100 से अधिक विशेषज्ञों की जूरी ने किया, जिसमें अमर चित्र कथा के ग्रुप आर्ट डायरेक्टर सावियो मास्कारेन्हास, रयान इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की डायरेक्टर डॉ. स्नेहल पिंटो और द आर्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के मानद उपाध्यक्ष दीपक पाटिल शामिल थे।
    हर संस्करण के साथ स्प्लैश का दायरा और प्रभाव बढ़ता गया है और यह बच्चों के लिए भारत के सबसे बड़े रचनात्मक मंचों में से एक बनकर उभरा है। यह पहल एक्सिस बैंक की समग्र विकास और समाज के साथ सार्थक जुड़ाव की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एक्सिस बैंक ने की अपनी प्रमुख अखिल भारतीय कला, शिल्प और साहित्य प्रतियोगिता ‘स्प्लैश 2025’ के विजेताओं की घोषणा | Khabar Digital | Khabar Digital