व्यापार•

एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिकफाइनेंसर, देश भर में उपलब्ध कराएगा सुविधाजनक ईवी ऋण

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिकफाइनेंसर, देश भर में उपलब्ध कराएगा सुविधाजनक ईवी ऋण

मुंबई : भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह टेस्ला के लिए पसंदीदा फाइनेंसर (वित्तपोषक) बन गया है, जो टेस्ला के ग्राहकों को उनकी ज़रूरत के अनुरूप फाइनेंसिंग (ऋण) समाधान और वाहन खरीद का बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगा। यह गठजोड़, पर्यावरण अनुकूल वाहन अपनाने की रफ्तार बढ़ाने में मदद करने के लिए नवोन्मेषी, ग्राहक केंद्रित वित्तपोषण समाधान प्रदान कर भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

यह गठजोड़ देश भर में लागू होगा और इसके तहत बड़े महानगरों तथा उभरते इलेक्ट्रिक हब के ग्राहकों को विश्वसनीय तरीके से टेस्ला कार खरीदने के लिए आसान, डिजिटल प्रक्रिया आधारित ऋण विकल्प मिलेंगे। इस पेशकश का लक्ष्य है, वाहन खरीद से जुड़ी आरंभिक परेशानियों को कम कर और ग्राहकों के लिए आसान, सुविधाजनक ऑनबोर्डिंग अनुभव सुनिश्चित कर टेस्ला कार खरीदने का सफर आसान बनाना।

एक्सिस बैंक प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन के ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर तैयार वाहन ऋण की पेशकश करेगा। इनमें शामिल हैं:

• हर ग्राहक की नकदी की स्थिति (कैश फ्लो) के आधार पर व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप पुनर्भुगतान योजना

• 10 साल तक के लंबे समय के लिए

• फौरन मंज़ूरी के साथ पूरी तरह से डिजिटल ऑनबोर्डिंग अनुभव

एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने इस गठजोड़ पर अपनी टिप्पणी में कहा, “भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का तेज़ी विस्तार हो रहा है, ऐसे में एक्सिस बैंक को इस प्रक्रिया को तेज़ करने में मदद करने के लिए टेस्ला के साथ गठजोड़ करने पर गर्व है। इस गठजोड़ के ज़रिए, हम नवोन्मेषी, ग्राहकों की व्यक्तिगत ज़रूरत के अनुरूप ऋण समाधान मुहैया कराकर वैश्विक स्तर के इलेक्ट्रिक वाहन को आसानी से हासिल करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए सुविधाजनक तरीके से बैंक के लचीले समाधान के ज़रिये पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदना सुविधाजनक हो जाएगा। इस पहल से ज़िम्मेदार बैंकिंग और भविष्य के लिए तैयार समाधान पर हमारा निरंतर ज़ोर रेखांकित होता है।”

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्राथमिकफाइनेंसर, देश भर में उपलब्ध कराएगा सुविधाजनक ईवी ऋण | Khabar Digital | Khabar Digital