एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड ग्राहक मास्टरकार्ड और वीज़ा नेटवर्क में अपने एप्पल डिवाइस के ज़रिये एप्पल पे से आसानी से सुरक्षित भुगतान कर सकेंगे जिसमें ग्राहकों की निजता बनी रहेगी
मुंबई: भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज मास्टरकार्ड और वीज़ा नेटवर्क पर अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए एप्पल पे पेश किया है। यह सुविधा मुहैया कराने वाले वह पहला भारतीय बैंक बन गया है। यह लॉन्च बैंक की डिजिटल भुगतान यात्रा के लिहाज़ से उल्लेखनीय कदम है, जिसमें एप्पल पे के आसान, सुरक्षित और निजता बनाए रखने वाले भुगतान अनुभव के साथ बैंक के क्रेडिट कार्ड फ्रैंचाइज़ी और डिजिटल क्षमताओं का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहक आगामी कुछ सप्ताह में, अपने आईफोन, एप्पल वॉच और आईपैड के ज़रिये स्टोर, इन-ऐप और ऑनलाइन मर्चेंट के पास आसानी से भुगतान कर सकेंगे - जल्द ही मैक के लिए भी समर्थन मिलेगा - जिससे उन्हें हस्तांतरण (हस्तांतरण) करने के लिहाज़ से अधिक विकल्प, सुविधा और लचीलापन हासिल होगा।
एक्सिस बैंक के मास्टरकार्ड और वीज़ा क्रेडिट कार्ड ग्राहक, अपने कार्ड को एक्सिस बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप या सीधे एप्पल वॉलेट के ज़रिए एप्पल वॉलेट में जोड़ सकते हैं। ग्राहक अपने एप्पल डिवाइस में कार्ड लिंक करते ही एप्पल पे का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। ग्राहकों को एक्सिस बैंक कार्ड से मिलने वाले सभी रिवॉर्ड और लाभ मिलते रहेंगे।
यह लॉन्च से एक्सिस बैंक की भविष्य की ज़रूरतों के लिए तैयार भुगतान परितंत्र के निर्माण की महत्वाकांक्षा का विस्तार हुआ है। ग्राहकों अधिक से अधिक मोबाइल आधारित, संपर्क रहित और टोकनाइज़्ड भुगतान पसंद कर रहे हैं, ऐसे में एप्पल पे के आने से बैंक के डिजिटल भुगतान समाधानों का पोर्टफोलियो बढ़ेगा और ग्राहकों के हस्तांतरण के तरीके भी बढ़ेंगे। मास्टरकार्ड और वीज़ा नेटवर्क पर समर्थित यह सुविधा, ग्राहकों के लिए काम के और टेक्नोलॉजी आधारित नवोन्मेष लाने और अलग तरह के भुगतान विकल्प प्रदान करने के प्रति एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
डिजिटल हस्तांतरण के उन्नत होते जाने के साथ-साथ, सुरक्षा का एक्सिस बैंक की भुगतान रणनीति में महत्वपूर्ण स्थान है। सुरक्षा और निजता पर एप्पल पे केंद्रित है। जब ग्राहक एप्पल पे के साथ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो असली कार्ड नंबर डिवाइस या एप्पल सर्वर पर स्टोर नहीं होते हैं, और न ही एप्पल उन्हें मर्चेंट के साथ शेयर करता है। इसके बजाय, एक विशेष 'डिवाइस अकाउंट नंबर' दिया जाता है, जिसे एन्क्रिप्ट कर 'सिक्योर एलिमेंट' में सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाता है। यह एक इंडस्ट्री-स्टैंडर्ड, सर्टिफाइड चिप है जिसे डिवाइस पर भुगतान की जानकारी सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है।
एक्सिस बैंक के एमडी एंड सीईओ, अमिताभ चौधरी ने इस महत्वपूर्ण लॉन्च पर अपनी टिप्पणी में कहा, "हम भुगतान के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थिति में हैं, जहां टेक्नोलॉजी, स्मार्ट सुरक्षा और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के मद्देनज़र लोगों के हस्तांतरण के तरीकों में बदलाव आ रहा है। एक्सिस बैंक में, हमारी कोशिश है कि हम ऐसे भुगतान अनुभव तैयार कर इस बदलाव की प्रक्रिया में अग्रणी रहें जो आधुनिक, भरोसेमंद और हमारे ग्राहकों के लिए प्रासंगिक हों। एप्पल पे के आने से हमारी यह कोशिश और आगे बढ़ेगी, जिससे हमारे क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अधिक विकल्प और सुविधा मिलेगी, साथ ही उन्हें मास्टर कार्ड और वीज़ा नेटवर्क का समर्थन भी मिलेगा। गौरतलब है कि डिजिटल भुगतान ग्राहकों की रोज़मर्रा के डिजिटल जीवन का अंग बनते जा रहे हैं, ऐसे में हम नवोन्मेष और भरोसे को जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, ताकि हर लेन-देन अधिक सहज और प्रासंगिक हो। सबसे ज़रूरी बात यह है कि यह बेहतर तरीके से जुड़े और उन्नत भुगतान परितंत्र पेश करने से जुड़े हमारे दृष्टिकोण को रेखांकित करता है, जहां टेक्नोलॉजी हर हस्तांतरण में सुविधा और भरोसा प्रदान करती है।"
एप्पल पे और एप्पल वॉलेट की उपाध्यक्ष, जेनिफर बेली ने कहा, "भारत में लोग गतिशील हैं और डिजिटल रूप से बेहद जागरूक हैं जो नकदीरहित (कैशलेस) भविष्य को अपना रहे हैं, साथ ही सुरक्षा और निजता के सर्वोच्च मानकों की उम्मीद कर रहे हैं। हमें आज भारत में उपयोक्ताओं के लिए एप्पल पे पेश कर बेहद खुशी हो रही है। एप्पल पे कार्ड से रोज़मर्रा के भुगतान को आसान, सुरक्षित और निजी बनाता है - चाहे वह बिना किसी अतिरिक्त ऐप, पिन या ओटीपी के स्टोर में सिर्फ टैप कर भुगतान करना हो या बार-बार भुगतान की जानकारी डाले बिना ऑनलाइन भुगतान करना हो।"
मास्टर कार्ड के अध्यक्ष – भारत और दक्षिण एशिया, गौतम अग्रवाल ने कहा, "भारत ने दुनिया के सबसे तेज़ी से बदलते डिजिटल भुगतान परितंत्र में से एक का निर्माण किया है। यहां ग्राहकों को ऐसे भुगतान अनुभव की उम्मीद होती है जो सुरक्षित, आसान और उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा हो। एक्सिस बैंक द्वारा जारी मास्टर कार्ड क्रेडिट कार्ड होल्डर के लिए एप्पल पे के आने से सुरक्षित, संपर्क रहित वाणिज्य का नया दौर शुरू हो रहा है, जिससे भारतीय ग्राहकों को हर लेन-देन में अधिक भरोसा और मन की शांति मिलेगी। मास्टर कार्ड की टोकनाइज़ेशन टेक्नोलॉजी के ज़रिए, हर एप्पल पे हस्तांतरण एक विशेष, क्रिप्टोग्राफिक रूप से सुरक्षित टोकन से सुरक्षित होता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कार्ड की जानकारी कभी भी मर्चेंट के साथ साझा न हो और ग्राहक धोखाधड़ी से सुरक्षित रहें।"
वीज़ा के ग्रुप कंट्री मैनेजर- भारत एवं दक्षिण एशिया, सुरेश सेठी ने कहा, "वीज़ा और एक्सिस बैंक के साथ एप्पल पे का लॉन्च भारत में डिजिटल भुगतान के लिहाज़ से उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे ग्राहकों को, वीज़ा के भरोसेमंद वैश्विक नेटवर्क तथा टोकनाइज़ेशन, एप्पल के सहज अनुभव और एक्सिस बैंक की विशाल पहुंच का लाभ मिलेगा। इस तरह उन्हें भुगतान करने का आसान, सुरक्षित और निर्बाध तरीका हासिल होगा।
वीज़ा भुगतान के भविष्य को आकार देने वाले हर ऐसे बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है - भरोसेमंद बुनियादी ढांचे, वैश्विक स्तर और ऐसे नवोन्मेष के साथ जो विकल्पों का विस्तार करें और भारत में डिजिटल वाणिज्य के अगले दौर को संभव बनाएं।"









