व्यापार•

एक्सिस बैंक ने भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए एफएचआरएआई के साथ की साझेदारी

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

एक्सिस बैंक ने भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए एफएचआरएआई के साथ की साझेदारी

नई दिल्ली : भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने देश के हॉस्पिटैलिटी उद्योग के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

दोनों संगठनों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस समझौते के तहत एक्सिस बैंक को एफएचआरएआई के देशभर में फैले सदस्य नेटवर्क के साथ अधिक करीब से काम करने का अवसर मिलेगा। इससे होटल, रेस्तरां और पर्यटन से जुड़े विभिन्न व्यवसायों के साथ सहयोग और मजबूत होगा।

इस साझेदारी के तहत एक्सिस बैंक हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़ी विशेष सेवाएं उपलब्ध कराएगा। इसमें विशेष करंट अकाउंट सुविधा के साथ पीओएस मशीन किराये पर रियायत, कैश मैनेजमेंट सेवाएं और पेमेंट सॉल्यूशन सेटअप फीस में छूट जैसे लाभ शामिल हैं। इसके अलावा, पात्रता और व्यावसायिक जरूरतों के आधार पर एफएचआरएआई के सदस्यों को कस्टमाइज्ड वित्तीय समाधान भी मिल सकते हैं।

इस साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए एक्सिस बैंक के कमर्शियल बैंकिंग ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रमुख विजय शेट्टी ने कहा कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में आय बढ़ने, घरेलू पर्यटन में वृद्धि, सरकारी पहलों और बेहतर बुनियादी ढांचे के कारण लगातार मांग बनी हुई है। उन्होंने कहा कि एफएचआरएआई के साथ यह साझेदारी उद्योग के साथ अधिक प्रभावी जुड़ाव और क्षेत्र के अनुरूप वित्तीय समाधान प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वहीं, एक्सिस बैंक के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल ब्रांच बैंकिंग हेड (नॉर्थ-3) श्रीकेश पी ने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश में होटल, बैंक्वेट ऑपरेटर, कैटरर्स और अन्य संबंधित व्यवसायों के लिए यह सेक्टर काफी संभावनाओं वाला है। एफएचआरएआई के साथ यह सहयोग इन व्यवसायों के साथ मजबूत संबंध बनाने में मदद करेगा।

इस साझेदारी पर प्रतिक्रिया देते हुए एफएचआरएआई के अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल ने कहा कि बैंकिंग और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए एक्सिस बैंक के साथ यह साझेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उद्योग के बदलते स्वरूप के बीच सदस्यों को क्षेत्र के अनुरूप वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है और यह सहयोग उसी दिशा में मददगार साबित होगा।

इस पहल के तहत एक्सिस बैंक ने लखनऊ में आयोजित एफएचआरएआई के वेडिंग और एमआईसीई टूरिज्म कॉन्क्लेव में भी भाग लिया, जहां बैंक ने अपनी क्षेत्र-विशेष सेवाओं और क्षमताओं को प्रस्तुति के माध्यम से प्रदर्शित किया।

इस समझौते के जरिए एक्सिस बैंक ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए टर्म लोन, वर्किंग कैपिटल सपोर्ट, स्ट्रक्चर्ड फाइनेंसिंग और समर्पित रिलेशनशिप मैनेजमेंट जैसी व्यापक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इस सहयोग का उद्देश्य खासतौर पर छोटे और मध्यम प्रतिष्ठानों को लागत में उतार-चढ़ाव और विस्तार की चुनौतियों से निपटने में सहायता देना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

एक्सिस बैंक ने भारत के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए एफएचआरएआई के साथ की साझेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital