व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की सचिन तेंदुलकर के साथ शानदार साझेदारी, बनाया वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की सचिन तेंदुलकर के साथ शानदार साझेदारी, बनाया वैश्विक ब्रांड एंबेसडर

सचिन की श्रेष्ठता एवं विश्वसनीयता तथा आम लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता से बैंक की पहचान बनेगी सुदृढ़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बदलाव की यात्रा में एक नए दौर की शुरुआत

बहुत सारी सेवाओं की पेशकश के साथ एक प्रीमियम बैंक खाता 'बॉब मास्टरस्ट्रोक बचत खाता' की शुरुआत

मुंबई : बड़े वैश्विक नेटवर्क वाले भारत के सबसे भरोसेमंद बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर को बैंक के वैश्विक ब्रांड एंबेसडर के रूप में अनुबंधित किए जाने की घोषणा की। सचिन तेंदुलकर और बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बीच यह साझेदारी बैंक के उत्कृष्टता और विश्वास जैसे बुनियादी मूल्यों पर आधारित है। यह साझेदारी एक ऐसे समय पर हुई है जब बैंक ऑफ़ बड़ौदा व्यवसाय विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के एक नए चरण में प्रवेश करने वाला है और सचिन की ब्रांड वैल्यू से इसे नई गति मिलेगी।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा सचिन के साथ मिलकर अपने पहले अभियान "प्ले द मास्टरस्ट्रोक" की शुरूआत कर रहा है। यह अभियान लोगों को प्रेरित करेगा कि वे एक मास्टरस्ट्रोक खेलें और एक सदी से अधिक की विरासत और करोड़ों लोगों के भरोसे पर खरे बैंक से जुड़कर अपने आर्थिक लक्ष्यों की पारी में एक बड़ा स्कोर बनाएं।  

भारत के विविधता पूर्ण प्रदेशों और देश के कोने-कोने में अपनी लोकप्रियता के साथ, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन, बैंक के सभी ब्रांडिंग अभियानों, ग्राहक शिक्षा एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों तथा धोखाधड़ी की रोकथाम पर जागरूकता अभियानों तथा ग्राहक एवं कर्मचारी जुड़ाव कार्यक्रमों का मुख्य आकर्षण बनेंगे। बैंक ऑफ़ बड़ौदा की 17 देशों में व्यापक उपस्थिति है और एक वैश्विक स्पोर्ट्स ब्रांड के रूप में सचिन वैश्विक मंच पर बैंक के ब्रांड को और ऊंचाई पर लेकर जाएंगे।

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, "भारत के खेल दिग्गजों में से एक सचिन तेंदुलकर को अपना वैशविक ब्रांड एंबेसडर घोषित करना बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए बहुत गौरव का क्षण है। सचिन एक वैश्विक आइकन हैं जिन्होंने हमेशा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नेतृत्व किया है और अपने खेल से हमें प्रेरित किया है। जिस तरह उन्होंने अपने बेहतरीन कॅरियर के माध्यम से एक समूचे राष्ट्र को प्रेरित किया है, उसी तरह बैंक ऑफ़ बड़ौदा देश भर में करोड़ों लोगों के लिए एक विश्वसनीय साझेदार रहा है और उनके वित्तीय लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायक बन रहा है। सचिन नेतृत्व, उत्कृष्टता, विश्वास, निरंतरता जैसे जीवन मूल्यों और ऐसी विरासत के प्रतीक हैं जो बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शताब्दी से अधिक की यात्रा के मूल आधार हैं। हम सचिन के साथ जुड़ने और इस साझेदारी को आगे ले जाने के लिए अत्यधिक उत्साहित हैं।''

बैंक ने इस अवसर पर 'बॉब मास्टरस्ट्रोक बचत खाता' की शुरुआत की भी घोषणा की, जो विशेष रूप से प्रीमियम सेवाओं के इच्छुक ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया एक विशिष्ट बचत बैंक खाता है। 'बॉब मास्टरस्ट्रोक बचत खाता' की उत्पाद संरचना में इस श्रेणी की सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं, विश्वसनीयता और दीर्घकालिक वित्तीय आयोजना शामिल हैं।

बैंक अपने हाई नेटवर्थ वाले ग्राहकों के लिए ऑफर्स को बढ़ाते हुए ‘बॉब मास्टरस्ट्रोक खाता फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट सुविधा’ के माध्यम से खाते की शेष राशि पर उच्च ब्याज दर, रिटेल ऋण पर रियायती ब्याज दर, बॉब वर्ल्ड ऑपुलेंस वीज़ा इनफिनिट डेबिट कार्ड (मेटल संस्करण) और एक लाइफटाइम-निशुल्क एटर्ना क्रेडिट कार्ड (पात्रता की शर्त पर) जैसी कई सुविधाएं ऑफर कर रहा है। बॉब मास्टरस्ट्रोक खाताधारकों को प्राथमिकता के आधार पर बैंकिंग / वैल्थ मैनेजमेंट संबंधी सुझाव, उच्च नकद निकासी सीमा और अन्य विशेष सुविधाएं भी मिलेंगी। इसके लिए ग्राहकों को खाते में 10 लाख रुपये का तिमाही औसत शेष बनाए रखना होगा।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते  हुए श्री सचिन तेंदुलकर ने कहा, मुझे “बैंक ऑफ़ बड़ौदा, के साथ जुड़ते हुए खुशी है, और यह एक ऐसी  संस्था है जो निरन्तर  समय के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है और आज के समय मे अपना स्थान कायम किए हुए है. एक सदी पहले एक छोटी सी शुरुआत से आगे बढ़ते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा आज उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा, नवोन्मेषिता के सिद्धांतों पर चलते हुए एक अग्रणी बैंकिंग संस्थान बन गया है। ये मूल्य मेरे दिल के करीब हैं और मेरा मानना ​​है कि ये किसी भी कार्य की सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं। मैं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ इस सहकार्यता को एक सार्थक पहल के रूप मे देखता हूँ.

श्री चांद ने कहा, "हमारी सोच है कि देश का प्रत्येक नागरिक बैंक ऑफ़ बड़ौदा को अपने पसंदीदा बैंकिंग साझेदार के रूप में चुनते हुए "मास्टरस्ट्रोक खेले"।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की सचिन तेंदुलकर के साथ शानदार साझेदारी, बनाया वैश्विक ब्रांड एंबेसडर | Khabar Digital | Khabar Digital