व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी संपर्क केंद्र सेवा में भारतीय सांकेतिक भाषा में सपोर्ट की शुरुआत की    

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी संपर्क केंद्र सेवा में भारतीय सांकेतिक भाषा में सपोर्ट की शुरुआत की    

सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में एक अग्रणी पहल

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज अपने संपर्क केंद्र पर वीडियो कॉल के माध्यम से भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) में सहायता सेवा शुरू करने की घोषणा की। भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में अपनी तरह की यह अग्रणी पहल, सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित आईएसएल इंटरप्रेटर, जो वीडियो बातचीत के ज़रिए ग्राहकों की सहायता करेंगे,के माध्यम से बाधारहित बैंकिंग सहायता प्राप्त करने में सक्षम बनाएगी।  

यह सेवा पाँच प्रमुख ग्राहक सेवा केंद्रों: बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट, बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप, व्हाट्सऐप बैंकिंग, फिजिटल शाखाएं तथा आदि— जो बैंक का जेन एआई-पावर्ड चैटबॉट है, के माध्यम से उपलब्ध है। जो ग्राहक वीडियो कॉल फ़ीचर का चयन करेंगे, उनके पास 'वॉइस के साथ वीडियो कॉल' और 'सांकेतिक भाषा के साथ वीडियो कॉल' का विकल्प होगा। सांकेतिक भाषा का विकल्प चुनने पर, तुरंत सहायता के लिए कॉल को एक प्रशिक्षित एजेंट के पास भेजा जाएगा।

इस पहल के सपोर्ट के लिए, बैंक ने एक विशेष भर्ती अभियान शुरू किया है ताकि भारतीय सांकेतिक भाषा में प्रशिक्षित ग्राहक सेवा सहयोगियों को नियुक्त किया जा सके और सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को प्रभावी सेवाएं प्रदान की जा सकें।

इस शुभारंभ पर डॉ. देबदत्त चांद, प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कहा, “बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने संपर्क केंद्र परिचालन में भारतीय सांकेतिक भाषा के सपोर्ट को शामिल करते हुए, बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करने में आ रही कठिनाइयों को दूर कर रहा है। यह पहल सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को अपनी बैंकिंग आवश्यकताओं को स्वतंत्र रूप से, गरिमा और सरलता के साथ पूर्ण करने में सक्षम बनाते हुए बैंकिंग जगत में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगी। यह शुरुआत समावेशी, तकनीक-आधारित और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करती है।” 

सांकेतिक भाषा सहायता सेवा प्रातः 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी तथा सभी गैर-वित्तीय बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल बैंकिंग उत्पादों और सेवाओं में सहायता, सामान्य बैंकिंग प्रश्नों व उत्पाद संबंधी पूछताछ और सेवा अनुरोधों के लिए सहायता प्रदान करेगी।

आईएसएल सपोर्ट की शुरुआत से बैंकिंग एक्सेस में वृद्धि की पहल और सुदृढ़ होगी जहां सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहक बाधारहित तरीके से आत्मविश्वास के साथ बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी संपर्क केंद्र सेवा में भारतीय सांकेतिक भाषा में सपोर्ट की शुरुआत की     | Khabar Digital | Khabar Digital