व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पेश किया सेहत से जुड़ी सुविधाओं वाला बॉब वूमेन सफायर बचत खाता  

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पेश किया सेहत से जुड़ी सुविधाओं वाला बॉब वूमेन सफायर बचत खाता  

एक प्रीमियम बचत खाता जो ₹10 लाख तक का कैंसर कवर, चिकित्सकीय परामर्श और बैंकिंग एवं जीवन शैली से जुड़े विशेष लाभ प्रदान करता है

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज महिलाओं के लिए एक विशेष प्रीमियम बचत खाता बॉब वूमेन सफायर बचत खाताका शुभारंभ करने की घोषणा की। यह खाता ₹10 लाख तक की कैंसर देखभाल कवरेज योजना, परिवार के छह सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श तथा दवाओं एवं पैथोलॉजी टेस्ट पर रियायतों सहित सेहत से जुड़े कई लाभ प्रदान करता है।  

यह खाता श्रेष्ठ बैंकिंग और जीवन शैली से जुड़े लाभ भी प्रदान करता है। इसके साथ ही, खाताधारक को बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड प्रदान किया जाएगा जो घरेलू हवाई अड्डे पर लाउंज एक्सेस, निःशुल्क जिम सदस्यता, स्वास्थ्य जांच, स्पा/सैलून सत्र तथा ओटीटी सब्स्क्रिप्शन जैसे प्रीमियम लाइफस्टाइल सुविधाओं के साथ आता है। खाताधारकों को एक प्रीमियम, महिला-केंद्रित क्रेडिट कार्ड, बॉबकार्ड टियारा क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में प्रथम वर्ष के सदस्यता शुल्क में 50% रियायत भी मिलेगी।

इसके अलावा, बॉब वूमेन सफायर बचत खाताधारकों को लॉकर प्रभार में रियायत, गृह ऋण प्रोसेसिंग शुल्क पर 50% की छूट, अन्य बैंकिंग सुविधाओं की एक विस्तृत रेंज का लाभ मिलेगा।  

इस अवसर परबात करते हुएबैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा, "बॉब वूमेन सफायर बचत खाता सार्थक, महिला-केंद्रित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य प्रीमियम बैंकिंग तथा लाइफस्टाइल सुविधाओं को सेहत से जुड़े फ़ायदों के साथ जोड़ते हुए, महिलाओं की बदलती आकांक्षाओं को पूरा करना है और साथ ही प्रगतिशील महिला वर्ग के साथ हमारा जुड़ाव सुदृढ़ करते हुए जमा संग्रहण पर ध्यान देना है।

बॉब वूमेन सफायर बचत खाते की मुख्य विशेषताएं

  • महिलाओं के लिए उपलब्ध  
  • मासिक औसत शेष: ₹1 लाख  
  • निःशुल्क कैंसर देखभाल कवरेज*: ₹10.00 लाख (18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए)
  • सेहत से जुड़े लाभ: परिवार के 6 सदस्यों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन चिकित्सकीय परामर्श; दवाओं पर 15% तक की रियायत; पैथोलॉजी टेस्ट पर 20% तक की रियायत
  • बॉब भूमि रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड – निःशुल्क कार्ड जारी, घरेलू हवाई अड्डे पर लाउंज एक्सेस, स्वास्थ्य जांच, जिम सदस्यता, स्पा/सैलून, उबर कूपन, ओटीटी सदस्यता
  • बॉबकार्ड टियारा क्रेडिट कार्ड**: प्रथम वर्ष के शुल्क में 50% रियायत (रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में), निःशुल्क महिला स्वास्थ्य पैकेज, वैयक्तिक दुर्घटना कवरेज, मिंत्रा, नायका, फ्लिपकार्ट, लेक्मे आदि के वाउचर्स, घरेलू हवाई अड्डे पर असीमित ** निःशुल्क लाउंज एक्सेस
  • गृह ऋण: गृह ऋण प्रोसेसिंग प्रभार पर 50% की रियायत  
  • लॉकर सुविधा: लॉकर प्रभार पर 20% की रियायत, अधिकतम ₹500 तक

*/**पात्रता के अधीन

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने पेश किया सेहत से जुड़ी सुविधाओं वाला बॉब वूमेन सफायर बचत खाता   | Khabar Digital | Khabar Digital