व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा मध्य प्रदेश में ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 7वें संस्करण का आयोजन

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा मध्य प्रदेश में ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 7वें संस्करण का आयोजन

­- डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल गोल्ड लोन मेला

- बैंक ने  जबलपुर में मेगा किसान मेला और राज्य भर में आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किए; दो सप्ताह के कृषि महोत्सव के दौरान  मध्य प्रदेश में  5000 से अधिक किसानों से किया संपर्क

बड़ौदा किसान पखवाड़ा के माध्यम से, बैंक किसानों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए बैंक द्वारा पेश किए गए विभिन्न कृषि उत्पादों और योजनाओं के बारे में जागरूक कर रहा है और साथ ही सरकार द्वारा की जा रही पहलों को बढ़ावा दे रहा है।

भोपाल : भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा के भोपाल  अंचल ने नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश  में ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ के 7वें संस्करण के एक भाग के रूप में मेगा किसान मेले का आयोजन किया। बड़ौदा किसान पखवाड़ा, बैंक का प्रमुख वार्षिक कार्यक्रम है और जिसका उद्देश्य देश भर के किसानों और ग्रामीण समुदायों के साथ संपर्क स्थापित करते हुए भारतीय किसानों को बैंकिंग और कृषि में प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए प्रेरित करना है।

 नरसिंहपुर  में आयोजित मेगा किसान मेले का उद्घाटन शीलता पटले , कलेक्टरनरसिंहपुरऔरनित्यानंद बेहरा ,महाप्रबंधक सतर्कता , बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किया गया। क्षेत्र में बड़ौदा किसान पखवाड़ा 2024 के दौरान, बैंक ने कई आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से 5000 से अधिक किसानों से संपर्क किया और लगभग ₹35.0 करोड़ के कृषि ऋण संवितरित/स्वीकृत किए। भोपाल  अंचल में भोपाल,जबलपुर,इंदौर,रतलाम एवं ग्वालियर क्षेत्रों के नाम शामिल हैं।

इस वर्ष के बड़ौदा किसान पखवाड़ा के हिस्से के रूप में, बैंक ने किसानों के लिए अपनी प्रमुख डिजिटल पेशकशों जैसे - डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल गोल्ड लोन का प्रचार-प्रसार किया। बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड (BKCC) को रिजर्व बैंक इनोवेशन हब (RBIH) के साथ एकीकृत किया है ताकि डिजिटल भूमि रिकॉर्ड और कृषि संबंधी जानकारी प्राप्त करते हुए किसानों को डिजिटल बीकेसीसी ऋण प्रदान किया जा सके। इसमें ग्राहक के ऑनबोर्डिंग से लेकर संवितरण तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है। डिजिटल बीकेसीसी की सुविधा फिलहाल 17 राज्यों में उपलब्ध है और इसे जल्द ही अन्य राज्यों में भी विस्तारित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, डिजिटल गोल्ड लोन के माध्यम से, ग्राहक बैंक के डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करके अपनी सुविधानुसार गोल्ड लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के श्री शरत पाणिग्रही, उप महाप्रबंधक,  ने कहा, "बड़ौदा किसान पखवाड़ा, जो अब अपने 7 वें वर्ष में है, देश के किसानों को नवीन बैंकिंग समाधानों के माध्यम से सहयोग प्रदान करने की बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस वर्ष, हम कृषि समुदाय के लिए बैंकिंग की सहज उपलब्धता के लिए डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड और डिजिटल गोल्ड लोन सहित अपनी डिजिटल पेशकशों का विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भोपाल  अंचल में आयोजित किसान बैठकों, चौपालों और किसान मेलों जैसे कई कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने ग्राहकों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने और उनकी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल रहे हैं।”

बैंक ऑफ बड़ौदा की भोपाल अंचल में 271 शाखाएँ हैं, जिनमें से 137 अर्ध-शहरी/ग्रामीण शाखाएँ हैं। बैंक के भोपाल अंचल के लिए कृषि क्षेत्र में  किसान क्रेडिट कार्ड, गोल्ड लोन, ट्रैक्टर लोन और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ऋण प्रमुख संभावनाओं वाले क्षेत्र हैं। 30 सितंबर, 2024 तक, भोपाल अंचल में बैंक के कृषि ऋण पोर्टफोलियो ने वर्ष-दर-वर्ष 7.26% की वृद्धि दर्ज की है।

बड़ौदा किसान पखवाड़ा का उद्देश्य बैंक को भारतीय कृषक समुदाय के साथ अपने जुड़ाव को बढ़ाने, बैंक के विभिन्न कृषि उत्पादों और पहलों के बारे में जागरूकता लाने और कृषि क्षेत्र के लिए भारत सरकार की योजनाओं को प्रोत्साहन देने में मदद करना है।

डिजिटल बड़ौदा किसान क्रेडिट कार्ड के लिए डू इट योरसेल्फ (DIY) मोड में आवेदन करने और 1.60 लाख रुपये तक का क्रेडिट प्राप्त करने के लिए, ग्राहक इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं - https://dil2.bankofbaroda.co.in/kl.

डिजिटल गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने के लिए, ग्राहक इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं - https://dil2.bankofbaroda.co.in/gl/gl/home#!.

बैंक ऑफ़ बड़ौदा से कृषि ऋण के लिए आवेदन करने के लिए, ग्राहक इस लिंक पर विजिट कर सकते हैं - https://bit.ly/AGRILoans.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार