व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- ओडिशा और झारखंड में खोली 5 महिला शाखाएं

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- ओडिशा और झारखंड में खोली 5 महिला शाखाएं

भुवनेश्वर: सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज ओडिशा और झारखंड में महिलाओं के लिए अपनी 5 नई महिला शाखाओं की शुरुआत की। इन शाखाओं का उद्देश्य ‘महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए’ के ध्येय के तहत महिला ग्राहकों की विशेष बैंकिंग जरूरतों को पूरा करना है। इन शाखाओं में सभी पदों पर सिर्फ महिलाएं ही कार्यरत होंगी, और यह कदम महिलाओं के सशक्तीकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है।

ओडिशा में तीन और झारखंड में दो शाखाओं की शुरुआत की गई है। इन पांच शाखाओं में से तीन शहरी क्षेत्र में और दो ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इन शाखाओं में बैंक ऑफ़ बड़ौदा महिला ग्राहकों को उनके विशेष बैंकिंग आवश्यकताओं के अनुसार सेवाएं प्रदान करेगी और साथ ही, बैंक की महिला कर्मचारियों को पेशेवर वृद्धि के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।

महिला शाखाओं के प्रमुख उद्देश्य:

  • महिलाओं की अनूठी बैंकिंग जरूरतों को पूरा करना।
  • महिला कर्मचारियों को पेशेवर वृद्धि और नेतृत्व की भूमिका में अवसर प्रदान करना।
  • वित्तीय साक्षरता और शिक्षण को बढ़ावा देना।
  • महिलाओं को उद्यमिता, सामाजिक सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की कार्यपालक निदेशक, सुश्री बीना वाहिद ने कहा, "ओडिशा और झारखंड में इन पांच महिला शाखाओं का उद्घाटन बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महिलाओं के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन शाखाओं के माध्यम से हम न केवल महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं के प्रति संवेदनशील बनाएंगे, बल्कि उन्हें पेशेवर स्तर पर भी आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगे। हमें गर्व है कि हम इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं।"

नई महिला शाखाएं नीलाद्रिविहार (भुवनेश्वर), खुंटा (कटक), इरबा (रांची), धनुपाली (संबलपुर) और जमशेदपुर महिला कॉलेज (जमशेदपुर) में स्थित हैं। इन शाखाओं के माध्यम से बैंक की योजना महिला उद्यमियों और ग्राहकों को विभिन्न योजनाओं जैसे बॉब महिला शक्ति बचत खाता, बॉब महिला शक्ति चालू खाता, और बड़ौदा महिला स्वावलंबन ऋण योजना जैसी योजनाओं से सशक्त बनाने की है।

इन शाखाओं के द्वारा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने, महिलाओं के लिए शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल- ओडिशा और झारखंड में खोली 5 महिला शाखाएं | Khabar Digital | Khabar Digital