व्यापार•

भारत फोर्ज और आरटीएक्स की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच महत्वपूर्ण एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स के लिए दीर्घकालिक करार

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

भारत फोर्ज और आरटीएक्स की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच महत्वपूर्ण एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स के लिए दीर्घकालिक करार

- प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के भारत से सोर्सिंग बढ़ाने के बीच करार से वैश्विक एयरोस्पेस साझेदार के रूप में भारत फोर्ज की मजबूत स्थिति का संकेत मिला-

मुंबई: उन्नत फोर्जिंग और प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में वैश्विक कंपनी भारत फोर्ज लिमिटेड (बीएफएल) ने दुनिया की प्रमुख एयरोस्पेस इंजन निर्माता कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के साथ दीर्घकालिक करार किया है। इसके तहत भारत फोर्ज मिशन-क्रिटिकल एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स की आपूर्ति करेगी।

इन कंपोनेंट्स का निर्माण भारत फोर्ज की भारत स्थित अत्याधुनिक एयरोस्पेस फैसिलिटी में किया जाएगा। इस सुविधा को विशेष रूप से उच्च प्रदर्शन वाले और उच्च मूल्य वाले एयरो-इंजन उत्पादों के निर्माण के लिए विकसित किया गया है। यहां उन्नत मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों का इस्तेमाल होता है और एयरोस्पेस उद्योग के लिए जरूरी गुणवत्ता, सटीकता, विश्वसनीयता और ट्रेसेबिलिटी के वैश्विक उच्च मानकों के अनुरूप संचालन किया जाता है।

भारत फोर्ज लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर अमित कल्याणी ने कहा, “प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के साथ यह दीर्घकालिक साझेदारी वैश्विक एयरोस्पेस सप्लाई चेन में भारत फोर्ज के नेतृत्व को दर्शाती है। यह उन्नत मैन्युफैक्चरिंग, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और उच्च गुणवत्ता मानकों के जरिए विश्वस्तरीय एयरोस्पेस समाधान देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के कार्यक्रमों में सहयोग करने और एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की विशेषज्ञता को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।”

प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा की वाइस प्रेसिडेंट, सप्लाई चेन नताली रिवे ने कहा, “भारत फोर्ज के साथ यह सहयोग अपने ग्राहकों और भविष्य की विकास योजनाओं को समर्थन देने वाली मजबूत और उच्च प्रदर्शन वाली वैश्विक सप्लाई चेन तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें भारत फोर्ज की उच्च प्रदर्शन वाली एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं, तकनीकी विशेषज्ञता और गुणवत्ता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता पर भरोसा है। ये क्षमताएं हमारी विशेष जरूरतों के अनुरूप हैं और भारत से हमारी सप्लाई चेन सोर्सिंग को मजबूत करने में मदद करेंगी।”

यह साझेदारी प्रमुख एयरोस्पेस ओईएम कंपनियों के उस भरोसे को दर्शाती है, जो वे भारत फोर्ज की इंजीनियरिंग विशेषज्ञता, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और उच्च मूल्य वाले मिशन-क्रिटिकल समाधानों की आपूर्ति की प्रतिबद्धता पर जताती हैं। ये समाधान वैश्विक एयरोस्पेस उद्योग की कड़े प्रदर्शन मानकों को पूरा करते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

भारत फोर्ज और आरटीएक्स की प्रैट एंड व्हिटनी कनाडा के बीच महत्वपूर्ण एयरोस्पेस इंजन कंपोनेंट्स के लिए दीर्घकालिक करार | Khabar Digital | Khabar Digital