व्यापार•

बिरला स्टुडियोज़ ने भारत की पहली मोबाइल-फर्स्ट डेमोक्रेटिक टेलेंट हंट- ‘रील से रियल स्टार’ के लॉन्च के लिए वी के साथ की साझेदारी

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बिरला स्टुडियोज़ ने भारत की पहली मोबाइल-फर्स्ट डेमोक्रेटिक टेलेंट हंट- ‘रील से रियल स्टार’ के लॉन्च के लिए वी के साथ की साझेदारी

वोडाफोन आइडिया की डिजिटल पहुंच और बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक दृष्टिकोण के संयोजन द्वारा इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य भारत की सबसे प्रमाणित एवं विविध प्रतिभा को एक समान अवसर प्रदान करना है

मुंबई: बिरला स्टुडियोज़ ने वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के सहयोग से आज अपनी तरह के पहले मोबाइल-फर्स्ट टेलेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म ‘रील से रियल स्टार’ के लॉन्च की घोषणा की है, जिसे भारत के एंटरटेनमेन्ट उद्योग में प्रवेश को एक समान बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

प्रतिभा को पहचानने के दृष्टिकोण के साथ ‘रील से रियल स्टार’ भूगोल, पहुंच एवं उद्योग जगत के साथ कनेक्शन जैसी पारम्परिक बाधाओं को दूर करता है- तथा हर उस व्यक्ति के लिए सिनेमा के रास्ते खोलता है, जिसके पास स्मार्टफोन है।

यह प्रॉपर्टी एक सरल किंतु शक्तिशाली विचार पर आधारित हैः प्रतिभा कहीं से भी आ सकती है और हर किसी को अपनी प्रतिभा को दर्शाने एवं निखारने के लिए मंच मिलना चाहिए।

इस प्लेटफॉर्म के पीछे के दृष्टिकोण पर बात करते हुए अनन्या बिरला, संस्थापक एवं चेयरपर्सन, बिरला स्टुडियोज़ ने कहा, ‘‘प्रतिभा को हमेशा वो अवसर नहीं मिलता, जिसकी वह हकदार है- और इसी अंतर के चलते बहुत से प्रतिभाशाली एवं महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व उचित मुक़ाम तक नहीं पहुंच पाते। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर की बढ़ती पहुंच, बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक दृष्टिकोण और वोडाफोन आइडिया के मजबूत नेशनल फुटप्रिन्ट का संयोजन इस प्लेटफॉर्म को पारम्परिक सीमाओं से भी परे ले जाता है। हमारे पास इस बारे में सोचने का मौका है कि इंडस्ट्री किस तरह अपने मार्ग खोलती है। ‘रील से रियल स्टार’ के माध्यम से हम ऐसे मंच का निर्माण करना चाहते हैं, जहां किसी भी स्थान से आने वाली प्रतिभा को पहचाना जाए और उन्हें मिलने वाले अवसर सिर्फ परिस्थितियों से सीमित न रहें। क्योंकि हर किसी को हक है कि उनकी प्रतिभा को पहचाना जाए, आगे बढ़ने के उचित अवसर दिए जाएं।’’

वोडाफोन आइडिया की डिजिटल पहुंच और बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक एवं सांस्कृतिक दृष्टिकोण का उपयोग कर यह मंच भारत की असली एवं विविध अभिनय प्रतिभा को मुख्यधारा के एंटरटेनमेन्ट जगत के साथ जोड़ती है।

इस अवसर पर अभिजीत किशोर, सीईओ, वोडाफोन आइडिया ने कहा, ‘‘अवसर प्रदान करने की बात हो तो कनेक्टिविटी सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है। ‘रील से रियल स्टार’ देश भर के महत्वाकांक्षी एक्टरों को सीधे ऑडिशन रूम के साथ जोड़ता है। हमारे सशक्त नेटवर्क, 200 मिलियन से अधिक यूज़र्स की व्यापक पहुंच और बिरला स्टुडियोज़ के रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ हम देश भर में प्रतिभा की खोज को लोकतांत्रिक बना रहे हैं। हमारा लक्ष्य एकदम स्पष्ट हैः यह सुनिश्चित करना कि प्रतिभा किसी एक भौगोलिक क्षेत्र तक ही सीमित न रहे, देश के हर कोने में मौजूद प्रतिभा को पहचान कर इसे उचित अवसर दिए जा सकें- फिर चाहे भीड़भाड़ से भरे  महानगर हों या दूर-दराज के गांव। हम न सिर्फ एक मंच बना रहे हैं बल्कि लाखों लोगों को उनके सपने साकार करने के अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।’’

यह राष्ट्रव्यापी पहल देश भर के उभरते कलाकारों को डिजिटल, ऐप और वेब के माध्यम से अपनी कला दर्शाने का अवसर प्रदान करती है। प्रतिभागी अपने ऑडिशन सीधे अपलोड कर सकते हैं, जिससे उन्हें इंडस्ट्री से किसी भी तरह की सिफ़ारिश की ज़रूरत नहीं पड़ती।

अपने मूल रूप में रील से रियल स्टार बड़े पैमाने पर दर्शकों की भागीदारी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन का संयोजन है। जहां जाने-माने डायरेक्टर एवं प्रमुख क्रिएटिव दिग्गज प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन करते हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता और कलात्मक उत्कृष्टता सुनिश्चित होती है।’’

विजेताओं को एक फीचर फिल्म में एक जाने-माने डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। यह प्रोग्राम आगामी महीनों में वी ऐप पर प्रतिभागियों के लिए लाईव हो जाएगा। अभी के लिए यूज़र, बिरला स्टुडियोज़ या वी की वेबसाईट पर रजिस्टर कर सकते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

बिरला स्टुडियोज़ ने भारत की पहली मोबाइल-फर्स्ट डेमोक्रेटिक टेलेंट हंट- ‘रील से रियल स्टार’ के लॉन्च के लिए वी के साथ की साझेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital