व्यापार•

हिंदुस्तान जिंक पर ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा, उत्पादन लागत पांच साल के निचले स्तर पर; सिल्वर और एबिटडा में मजबूत प्रदर्शन से बढ़े टारगेट

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

हिंदुस्तान जिंक पर ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा, उत्पादन लागत पांच साल के निचले स्तर पर; सिल्वर और एबिटडा में मजबूत प्रदर्शन से बढ़े टारगेट

मुंबई : हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी की उत्पादन लागत (सीओपी) अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है और सिल्वर कारोबार में तेज बढ़त दर्ज की गई है। इसके चलते कई ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर अपना सकारात्मक रुख बरकरार रखते हुए लक्ष्य मूल्य बढ़ा दिया है।

हिंदुस्तान जिंक की चौथी तिमाही आय में सबसे बड़ा योगदान रिफाइंड जिंक की लागत में गिरावट का रहा। रॉयल्टी को छोड़कर सीओपी तिमाही-दर-तिमाही 4% घटकर 903 डॉलर प्रति टन रह गई, जो सालाना आधार पर 9% कम है। यह कंपनी के पूरी तरह अंडरग्राउंड माइनिंग में बदलाव के बाद सबसे कम तिमाही सीओपी है।

कंपनी के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए जेफरीज ने कहा कि जिंक प्रमुख कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे दिए हैं और एबिट (ब्याज एवं कर से पहले आय) में सिल्वर की बढ़ती हिस्सेदारी के कारण इसकी वैल्यूएशन उचित है। ब्रोकरेज का मानना है कि कैलेंडर वर्ष 2026 में सिल्वर की सप्लाई में कमी बनी रहेगी, जबकि जिंक की कीमतें संतुलित रहेंगी। जेफरीज ने कहा, “हिंदुस्तान जिंक ने वित्त वर्ष 24-26 के दौरान प्रति शेयर आय (ईपीएस) में 34% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की है।” ब्रोकरेज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 27 में भी यह रफ्तार जारी रहेगी और ईपीएस में 33% की और बढ़ोतरी होगी। जेफरीज ने 700 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है।

एचएसबीसी ग्लोबल ने वित्त वर्ष 27/28 के लिए एबिटडा अनुमान 0.4% से 1.4% तक बढ़ाया है और लक्ष्य मूल्य 720 रुपये से बढ़ाकर 730 रुपये कर दिया है। एचएसबीसी ने कहा कि कंपनी की कम लागत वाली जिंक माइनिंग, सिल्वर में मजबूत पकड़, मजबूत बैलेंस शीट और कैश फ्लो इसे आकर्षक बनाते हैं।

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने स्टॉक को “रिड्यूस” से अपग्रेड कर “बाय” किया है और लक्ष्य मूल्य 700 रुपये तय किया है। कंपनी प्रबंधन ने वित्त वर्ष 27ई के लिए सीओपी 975–1000 डॉलर प्रति टन के बीच रहने का अनुमान दिया है। साथ ही कहा है कि रिन्यूएबल एनर्जी मिश्रण में हर 2% वृद्धि से सीओपी में 1 डॉलर प्रति टन की कमी आ सकती है। नुवामा ने कहा, हिंदुस्तान जिंक की कमाई वित्त वर्ष 29 की पहली तिमाही तक मुख्य रूप से कमोडिटी की कीमतों पर निर्भर करती है। टाइट सप्लाई मार्केट की वजह से कमोडिटी की कीमतें ऊंची रह सकती हैं। हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 26–28ई के दौरान रिफाइंड मेटल के लिए 3% वॉल्यूम सीएजीआर और चांदी के लिए 7% वॉल्यूम सीएजीआर रहेगा।”

एबिटडा ने हासिल की बढ़त

ब्रोकरेज हाउसों ने यह भी नोट किया कि कंपनी ने 5,033 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तिमाही शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 68% अधिक है। वहीं, एबिटडा 61% बढ़कर 7,747 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

जेएम फाइनेंशियल ने ‘बाय रेटिंग के साथ 765 रुपये का लक्ष्य मूल्य बनाए रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का 77 अरब रुपये का एबिटडा उसके अनुमान 70 अरब रुपये से काफी बेहतर रहा।

कंपनी की नेट कैश स्थिति भी मजबूत हुई है। दिसंबर 2025 के अंत में जहां नेट कैश 3 अरब रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 56 अरब रुपये हो गया है। कंपनी ने 11 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

यस सिक्योरिटीज ने ‘एड’ रेटिंग के साथ 682 रुपये का लक्ष्य मूल्य बनाए रखा है। ब्रोकरेज के अनुसार, वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में एबिटडा मार्जिन 55% से बढ़कर 56.8% हो गया, जिसमें सिल्वर कारोबार ने मजबूत समर्थन दिया।

हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने पिछले 12 महीनों में करीब 32% की बढ़त दर्ज की है, जो बेंचमार्क इंडेक्स और निफ्टी मेटल इंडेक्स दोनों से बेहतर रिटर्न है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

हिंदुस्तान जिंक पर ब्रोकरेज का भरोसा बढ़ा, उत्पादन लागत पांच साल के निचले स्तर पर; सिल्वर और एबिटडा में मजबूत प्रदर्शन से बढ़े टारगेट | Khabar Digital | Khabar Digital