व्यापार•

रुपए में गिरावट थामने को एनआरआई की मदद ले सकती है सरकार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

रुपए में गिरावट थामने को एनआरआई की मदद ले सकती है सरकार

नई दिल्ली। रसातल में जा रहे रुपए को थामने के लिए केंद्र सरकार अब पुराना आजमाया हुआ नुस्खा फिर से अपनाने पर विचार कर रही है। यह नुस्खा है प्रवासी भारतीयों से डॉलर जमा करवाने का। इसके लिए सरकार आने वाले दिनों में एनआरआई डिपॉजिट स्कीम लांच करने के विकल्प पर विचार कर रही है। दूसरा विकल्प सरकारी बैंकों के जरिये एनआरआई बांड्स जारी करने का भी हो सकता है। सरकार और रिजर्व बैंक जल्द ही इस संबंध में कदम उठा सकते हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 72 पैसे गिरकर 72.46 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। 2018 में अब तक डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में 13 फीसद गिरावट आ चुकी है। कच्चे तेल का भाव बढ़ने और चालू खाते का घाटा लगातार बढ़ने के चलते रुपए के मूल्य में गिरावट आ रही है। रुपए को थामने के लिए आरबीआई अपने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल कर सकती है लेकिन हाल के दिनों में देखा गया है कि केंद्रीय बैंक ऐसा करने को लेकर खास उत्साहित नहीं हैं।

यही वजह है कि सरकार को विदेशी मुद्रा जुटाने के लिए इस तरह के विकल्पों पर विचार करना पड़ रहा है। इससे पहले भी विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिए सरकार यह रास्ता आजमा चुकी है। 1995-96 में क्रूड के महंगा होने के कारण तेल पूल घाटे के असर को थामने के लिए यही कदम उठाया गया था। 1998 में परमाणु परीक्षण और उसके बाद 2013 में भी ऐसा कदम उठाया गया था। इससे डॉलर का प्रवाह बढ़ा था और रुपए को मजबूत बनाने में भी मदद मिली थी।

सूत्रों ने कहा कि सरकार और रिजर्व बैंक प्रत्येक विकल्प पर विचार कर रहे हैं। आरबीआइ ने हाल के महीनों में रुपए को गिरने से बचाने के लिए कई कदम उठाए हैं और जरूरत पड़ने पर आगे भी उठाए जाएंगे। हालांकि आरबीआइ ने आक्रामक ढंग से बाजार में डॉलर की बिक्री नहीं शुरू की है। इसकी वजह यह है कि दूसरे विकासशील देशों की मुद्राओं में भी डॉलर के मुकाबले गिरावट का रुख है।

ऐसे में अगर भारत रुपए की गिरावट को थाम लेता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हमारे निर्यात पर उल्टा असर पड़ेगा। वैसे आरबीआइ के पास पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी सकारात्मक रूप से देश में आ रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार