व्यापार•

चॉइस इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2025 में दर्ज की 21% की शानदार वार्षिक वृद्धि, कुल आय पहुँची 922 करोड़ रुपये

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

चॉइस इंटरनेशनल ने वित्त वर्ष 2025 में दर्ज की 21% की शानदार वार्षिक वृद्धि, कुल आय पहुँची 922 करोड़ रुपये

मुंबई : देश की अग्रणी वित्तीय सेवा कंपनियों में से एक, चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड (“सीआईएल” या “चॉइस”), ने 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष और चौथी तिमाही के लिए अपने मजबूत वित्तीय परिणामों की घोषणा की। कंपनी ने साल-दर-साल 21% की वृद्धि के साथ कुल 922 करोड़ रुपये की आय दर्ज की, जो पिछले वर्ष 759 करोड़ रुपये थी।

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 255 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 216 करोड़ रुपये थी, जिसमें 18% की वृद्धि देखी गई। एबिट्डा (EBITDA) इस तिमाही में 98 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 69 करोड़ रुपये था, यानी 42% की वृद्धि। एबिट्डा मार्जिन भी बढ़कर 38.54% हो गया, जो पिछले साल 32.05% था। वहीं, तिमाही का शुद्ध लाभ (PAT) 53 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 36% अधिक है।

वार्षिक स्तर पर देखा जाए तो कंपनी का एबिट्डा 296 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 228 करोड़ रुपये था, यानी 30% की वृद्धि। एबिट्डा मार्जिन 32.10% रहा जो कि पिछले वर्ष 30.00% था। सालाना शुद्ध लाभ 163 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 131 करोड़ रुपये था, इस प्रकार 24% की वृद्धि के साथ 17.65% का PAT मार्जिन दर्ज किया गया।

कंपनी की आय संरचना में स्टॉक ब्रोकिंग का 62%, एडवाइजरी सेवाओं का 26% और एनबीएफसी का 12% योगदान रहा। डीमैट खातों की संख्या में 28% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई, जो अब 10.86 लाख हो गई है। स्टॉक ब्रोकिंग के लिए AUM 41,100 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 16% की बढ़ोतरी देखी गई। वेल्थ प्रोडक्ट्स के लिए AUM में उल्लेखनीय 793% की वृद्धि हुई और यह 5,577 करोड़ रुपये रहा। बीमा प्रीमियम भी 49% बढ़कर 93 करोड़ रुपये हो गया, और बेची गई पॉलिसियों की संख्या 259% बढ़कर 52,317 हो गई।

एनबीएफसी खंड में, वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कुल लोन बुक 768 करोड़ रुपये रही जबकि खुदरा लोन बुक 1,000 करोड़ रुपये पर पहुँच गई। 31 मार्च, 2025 तक शुद्ध गैर-निष्पादित परिसंपत्तियाँ (NNPA) 0.83% पर रही। एडवाइजरी सेगमेंट की ऑर्डर बुक 501 करोड़ रुपये पर थी, जो इस खंड में मजबूत संभावनाएं दर्शाती है।

मुंबई मुख्यालय वाली चॉइस इंटरनेशनल लिमिटेड, वित्त, इंजीनियरिंग और परामर्श सेवाओं में सक्रिय एक दशक पुरानी कंपनी है, और यह SEBI, RBI, NSE, BSE, MCX, NCDEX, AMFI के साथ पंजीकृत है, साथ ही CDSL और NSDL की डिपॉजिटरी पार्टनर भी है। कंपनी भारत भर में 13 लाख से अधिक ग्राहकों और 53,000 से अधिक प्रशिक्षित व्यावसायिक सहयोगियों के साथ अपनी व्यापक उपस्थिति दर्ज करा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

4 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

4 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

4 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

4 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

4 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

4 days ago

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार