व्यापार•

दिलीप बिल्डकॉन ने अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी अपने निर्माणाधीन सौर पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

दिलीप बिल्डकॉन ने अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी अपने निर्माणाधीन सौर पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी
  • डीबीएल ने 10 अगस्त 2026 की घोषणा के बाद, 18 सितंबर 2026 को अल्फा अल्टरनेटिव्स के साथ निश्चयात्मक समझौते किए हैं। इसके तहत, डीबीएल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, डीबीएल रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड ("डीबीआरएल") के ज़रिये रखे गए उन दस एसपीवी (विशेष उद्देश्यीय इकाई) में अपनी हिस्सेदारी बेचेगी जिनसे कंपनी का निर्माणाधीन सौर पोर्टफोलियो बनता है। इस पोर्टफोलियो की अनुमानित कुल परियोजना लागत लगभग ₹6,263 करोड़ है।
  • डीबीआरएल और अल्फा अल्टरनेटिव्स ने निर्माण के दौरान परियोजना लागत के इक्विटी हिस्से का वित्तपोषण 51:49 के अनुपात में करने के लिए साझेदारी की है।
  • निर्माण के दौरान अलग-अलग किस्तों में कई तरह के इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए एसपीवी में फंड निवेश किया जाएगा।
  • पोर्टफोलियो पूरा होने पर, डीबीएल की बची हुई 51% हिस्सेदारी भी अल्फा अल्टरनेटिव्स के नेतृत्व वाले फंड/इनविट खरीद लेंगे।
  • इस हस्तांतरण का उपक्रम मूल्य (एंटरप्राइज़ वैल्यू) लगभग ₹6,829 करोड़ है, जो पहले से तय अंतिम समायोजन (क्लोजिंग एडजस्टमेंट) और शर्तों पर निर्भर है।
  • यह प्रस्तावित बिक्री डीबीएल की एसेट-लाइट "डीबीएल 2.0" रणनीति को आगे बढ़ाती है, जिससे कैपिटल रीसाइक्लिंग और बैलेंस शीट से ऋण कम करने में मदद मिलेगी।

भोपाल - भारत की प्रमुख मल्टी-एसेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों में से एक, दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (एनएसई: डीबीएल; बीएसई: 540047) ("कंपनी"/"डीबीएल") ने आज घोषणा की कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहयोगी कंपनी, डीबीएल रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड ("डीबीआरएल") के ज़रिये रखी गई 10 विशेष उद्देश्यीय इकाइयों ("एसपीवी") में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए निश्चयात्मक समझौते किए हैं। ये एसपीवी, कंपनी का निर्माणाधीन सौर पोर्टफोलियो बना रही हैं और इन्हें अल्फा अल्टरनेटिव्स फंड एडवाइजर्स एलएलपी और/या इसकी सहयोगी कंपनियों और/या अल्फा अल्टरनेटिव्स फंड एडवाइजर्स एलएलपी द्वारा प्रबंधित फंड ("अल्फा अल्टरनेटिव्स") को बेचा जाएगा। सौर पोर्टफोलियो की कुल परियोजना लागत लगभग ₹6,263 करोड़ है।

डीबीआरएल दस एसपीवी के ज़रिये मध्य प्रदेश में 163 जगहों पर लगभग 1,363 मेगावाट (एसी) ग्रिड से जुड़े सौर फोटोवोल्टिक पोर्टफोलियो के विकास, डिज़ाइन और इंजीनियरिंग के काम में लगी हुई है। यह पोर्टफोलियो पीएम-कुसुम योजना के 'कंपोनेंट सी' (फीडर लेवल सोलराइजेशन) के तहत मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) के साथ हुए बिजली खरीद समझौतों (पीपीए) के आधार पर विकसित किया जा रहा है। इसके वाणिज्यिक परिचालन सितंबर 2027 से शुरू होने का लक्ष्य है।

 

सौर पोर्टफोलियो - हस्तांतरण ढांचा

  • इस सौर पोर्टफोलियो की कुल अनुमानित परियोजना लागत लगभग ₹6,263 करोड़ है, जिसमें लगभग ₹1,253 करोड़ का अनुमानित इक्विटी निवेश शामिल है।
  • निर्माण अवधि के दौरान, डीबीआरएल और अल्फा अल्टरनेटिव्स परियोजना लागत के इक्विटी हिस्से को 51:49 के अनुपात में फंड करेंगे।
  • इस हस्तांतरण का उपक्रम मूल्य लगभग ₹6,829 करोड़ आंका गया है, जो पहले से तय समापन समायोजन और शर्तों पर निर्भर है।
  • पूरे पोर्टफोलियो में वाणिज्यिक परिचालन सितंबर 2027 के आसपास शुरू होने का लक्ष्य रखा गया है।

यह विनिवेश डीबीएल के लिए वैल्यू-अनलॉकिंग का अवसर है और यह कंपनी की उस रणनीति के अनुरूप है जिसके तहत वह एक 'एसेट-लाइट', 'मल्टी-एसेट' डेवलपमेंट प्लेटफॉर्म बना रही है। इसका लक्ष्य है, लगातार पूंजी प्रवाह पैदा करना और नए अवसरों में निवेश के लिए कैपिटल रीसाइक्लिंग (पूंजी पुनर्चक्रण) को सक्षम बनाना। इस हस्तांतरण से कंपनी का ऋण कम करने और बैलेंस शीट को मज़बूत करने के प्रयासों में भी मदद मिलेगी, साथ ही अल्फा अल्टरनेटिव्स के साथ मौजूदा लंबी अवधि की साझेदारी को और गहराई प्रदान करेगी।

दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी, श्री देवेंद्र जैन ने इस घटनाक्रम के बारे में कहा, "यह हस्तांतरण हमारी डीबीएल 2.0 यात्रा में एक और उल्लेखनीय पड़ाव है। हम लंबे समय तक चलने वाले, अनुबंधित परिसंपत्तियों पर आधारित 'बहु-परिसंपत्ति ' इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बना रहे हैं। हमारी मेखली ट्रांसमिशन परियोजना के लिए निश्चयात्मक समझौतों के बाद, यह हस्तांतरण अल्फा अल्टरनेटिव्स के साथ हमारी साझेदारी को और आगे बढ़ाएगा। इससे हमें परिसंपत्ति जीवनचक्र की शुरुआत में ही कैपिटल रीसायकल करने में मदद मिलती है, साथ ही हम अपनी बैलेंस शीट को मज़बूत करने और 'एसेट-लाइट' व्यवसाय निर्माण पर अपना अनुशासित ध्यान बनाए रखेंगे।"

यह हस्तांतरण, निश्चयात्मक समझौतों में तय शर्तों के पूरे होने और आवश्यक नियामकीय स्वीकृति मिलने पर निर्भर है।

जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड, इस हस्तांतरण के लिए दिलीप बिल्डकॉन की विशिष्ट वित्तीय सलाहकार रही, जबकि खेतान एंड कंपनी डीबीएल के कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई।

एज़ेडबी एंड पार्टनर्स, अल्फा अल्टरनेटिव्स के लिए कानूनी सलाहकार की भूमिका में रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

5 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

5 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

5 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

5 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

5 days ago

एक्सिस बैंक ने लोन, बिजनेस बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड पर आकर्षक ऑफर्स के साथ ग्राहकों की त्योहारी खुशियों को बनाया और भी खास

5 days ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा
मध्यप्रदेश

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति
मध्यप्रदेश

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

दिलीप बिल्डकॉन ने अल्फा अल्टरनेटिव्स को बेचेगी अपने निर्माणाधीन सौर पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी | Khabar Digital | Khabar Digital